bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

अटारी जांच में जीआरपी को मुंह की खानी पड़ी

पानीपत अटारी कांड की जांच कर रही जीआरपी की सीआईए शाखा को एक बार फिर मतलूब अहमद की गिरफ्तारी को लेकर भी मुंह की खानी पड़ी है। इससे यह सिद्ध होता है कि सीआईए ने कोई होमवर्क नहीं किया था। वह सिर्फ हवाई भागदौड़ कर रही थी। जीआरपी एक आधी-अधूरी सूचना पर बिना तफ्तीश किए ही इस तरह दौड़ पड़ी, जैसे उसे बहुत बड़ा सबूत हाथ लग गया हो। ऐसा पहली बार नहीं हुआ।

इससे पहले भी कई लोगों को हिरासत में लिया गया और बाद में सबूत के अभाव में उन्हें क्लीन चीट देकर छोड़ दिया गया। सूत्रों की मानें तो यह बात साफ हो चुकी है कि जीआरपी की जांच टीम को दिल्ली से मतलूब के बारे में सूचना मिली थी। लेकिन टीम को चाहिए था कि वह मुस्लिम नेता को हिरासत में लेने से पहले उसके रिकार्ड को तलाशती और तथ्य मिलने के बाद ही गिरफ्तारी की कार्रवाई करती। उसकी इस हड़बड़ में शहर का माहौल खराब हो सकता था, जिसकी जीआरपी ने कतई परवाह नहीं की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: