bhaskar Web English
HomeNewsNational National

बिहार : 10 चोरों की पीट-पीटकर हत्या

पटना. बिहार के वैशाली जिले में ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में 10 लोगों की पीट पीटकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि 11 लोगों का एक समूह वैशाली के गांव में चोरी का प्रयास कर रहा था। इसी बीच ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई। देखते-देखते करीब 200 ग्रामीण वहां जमा हो गए और चोरों को घेर लिया और उनपर टूट पड़े।

11 में से 10 चोरों की मौत मौके पर ही हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है जिसे हाजीपुर के अस्पताल में भरती कराया गया है।

गौरतलब है कि इस इलाके में चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। पिछले तीन महीने में चोरी की आठ घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लेकिन पुलिस की निष्क्रियता के कारण इन घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही थी।

उधर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) अभयानंद ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ गई थीं। हमें इसकी भी सूचना मिली है कि इन घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने आवश्यक कदम नहीं उठाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी बिहार के भागलपुर जिले में एक चोर को लोगों ने पकड़कर पीटा था। इसके बाद दो पुलिसकर्मियों ने उसे बाइक में बांधकार गलियों में तबतक घसीटा था जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गया। इस घटना पर भी काफी बवाल मचा था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
AJAY BAKOLIA
Thursday, 13th Sep 2007, 14:15
what police was doing then. they were just thieves. they also have their families. who will take the responsibllity of their families now i know they are the thieves but this much big punishment is not fare. police must take action against culprits.