News
Metros
Chandigarh Chandigarh जीरकपुरपंजाब के पूर्व डीजीपी एस.एस. विर्क के जीरकपुर स्थित रिसॉर्ट चिमनी हाइट्स में बुधवार को विजिलेंस ने रेड किया। आधा दर्जन महकमों के 40 सदस्यों की टीम दिनभर दयालपुरा में 14.50 एकड़ में बने इस रिसॉर्ट की चीजें खंगालती रही। चिमनी हाइट्स का संचालन कॉन्ट्रैक्ट पर दिया गया है।
इसमें 1500 व 1800 लोगों की क्षमता वाले दो बड़े लॉन, बैंक्वेट हॉल, डिस्कोथेक, दस कमरे और रेस्तरां शामिल हैं। विजिलेंस के ज्वाइंट डायरेक्टर एचएस भुल्लर की अगुवाई में टीम ने यहां मौजूद हर चीज का रिकॉर्ड दर्ज किया। टीम यह भी पता लगा रही है कि रिसॉर्ट के निर्माण के दौरान चेंज ऑफ लैंड यूज के नियमों का पालन किया गया था या नहीं। इतने बड़े रिसॉर्ट के चेंज ऑफ लैंड यूज की सरकारी फीस करोड़ों में बनती है।
एचएस भुल्लर के अनुसार लैंड और वस्तुओं का मूल्यांकन उनकी तत्कालीन कीमत के आधार पर किया जाएगा। इस कार्यवाही में दो-तीन दिन और लग सकते हैं। जांच टीम में विजिलेंस के तहसीलदार संजीव गर्ग, एसपी दर्शन सिंह, एसपी परमजीत खैरा, पीडब्ल्यूडी और बिजली बोर्ड के एक्सईएन, हॉर्टीकल्चर, आर्किटेक्चर और माल विभाग के मुलाजिम शामिल थे।