News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़ विर्क के इसी रिसॉर्ट में भाजपा सांसद व अभिनेता धर्मेद्र की फिल्म 'अपने' की शूटिंग हुई थी। फिल्म में इसी रिसॉर्ट को धर्मेद्र का घर दिखाया गया था। विजिलेंस ब्यूरो ने इस रिसॉर्ट को घेरे में लेकर बुधवार को तलाशी ली और कागजात की जांच की। दावा किया जाता रहा है कि इस रिसॉर्ट में एशिया का सबसे बड़ा डिस्को थेक और नाइट क्लब है। इसके कमरे किसी फाइव स्टार होटल से भी बेहतर हैं। इसमें स्वीमिंग पूल के अलावा और कई सुविधाएं हैं, जो किसी रिसॉर्ट में नहीं मिलती। अंदर ही गाड़ी चलाने, टहलने, आराम फरमाने की सुविधा है।
मॉडर्न आर्किटेक्ट को ध्यान में रखकर इसे बनाया गया है। शायद इन सुविधाओं के कारण ही धर्मेंद्र ने अपनी फिल्म के लिए इसे अपना घर बनाया। फिल्म की अधिकतर शूटिंग इसी रिजॉट्र्स में हुई है। जिन्होंने फिल्म देखी है, रिजॉट्र्स की तस्वीर देखकर उनकी याद ताजा हो जाएगी।
विर्क तब और अब इस फिल्म की शूटिंग के वक्त विर्क पंजाब के डीजीपी थे। आज जब इसे विजिलेंस ने घेरे में लिया तब वे विजिलेंस की कैद में हैं।