bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanKota Kota

इंजी. कॉलेजों में मिलेंगे 30तक सीधे प्रवेश

कोटा: राज्य में निजी व सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रथम व द्वितीय काउंसलिंग के बाद रिक्त सीटों की सूचना विवि को 12 सितंबर तक भिजवानी थी। विवि को बुधवार रात तक 30 कॉलेजों से रिक्त सीटों की सूचना मिली है।

आरपीईटी के समन्वयक डॉ.ओ.पी. छंगाणी ने बताया कि ऑल इंडिया काउंसलिग टेक्नीकल एजुकेशन के निर्देशानुसार विवि ने ट्यूशन फीस वेवर स्कीम के तहत प्रत्येक कॉलेज में कुल सीटों में दस प्रतिशत पर सीधे प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की है। इसमें आर्थिकरूप से पिछड़े, विकलांग छात्र और छात्राएं ही पात्र होंगी। इस श्रेणी के छात्रों को संबंधित कॉलेज में चार साल तक ट्यूशन फीस नहीं देनी होगी।

सहसमन्वयक डॉ.दिनेश बिरला ने बताया कि संबंधित कॉलेज 21, 22 व 23 सिंतबर को सीधे प्रवेश की सार्वजनिक सूचना प्रकाशित करेंगे। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर तक राज्य में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

क्या होगा प्रवेश का आधार : प्रथम वरीयता में राज्य के वे छात्र जो आरपीईटी में चयनित हुए है। दूसरी में राज्य के ऐसे छात्र जो एआईईईई में चयनित हुए है। तीसरी वरीयता में इसी श्रेणी के राज्य से बाहर के छात्रों को अवसर मिलेगा। चौथी वरीयता में सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन में 45 प्रतिशत अंकों से 10+ 2 उत्तीर्ण राज्य के छात्र। पांचवी वरीयता में इसी श्रेणी के राज्य से बाहर के छात्रों को प्रवेश का अवसर मिलेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: