bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

गुटका निर्माता के ठिकानों पर आयकर छापा

जोधपुर:gutkha आयकर विभाग ने बुधवार को शहर के जाने माने पान मसाला निर्माता दिनेश पाउचेज के जोधपुर व मुंबई स्थित सात ठिकानों पर छापे और तीन दुकानों पर सर्वे की कार्रवाई कर करीब एक करोड़ की नकदी बरामद की गई है। कार्रवाई में करीब डेढ़ करोड़ की अघोषित संपत्ति उजागर हुई है। उनके चार लाकर्स की तलाशी में लाखों रुपए कीमत के आभूषण व निवेश के कागजात जब्त किए गए हैं। कार्रवाई देर रात जारी होने की वजह पूरा ब्यौरा नहीं मिल पाया हैे।

आयकर विभाग की अन्वेक्षण विंग के डायरेक्टर डीएस चोपड़ा के निर्देशानुसार संयुक्त निदेशक के सी बथोक के नेतृत्व में बुधवार सुबह सात बजे से जाफरी व गीतांजलि ब्रांड गुटखा निर्माता मेसर्स दिनेश पाउचेज की जोधपुर स्थित फैक्ट्री , आफिस व निवास सहित नौ तथा मुंबई स्थित एक ठिकाने पर एक साथ छापे व सर्वे की कार्रवाई शुरूकी गई। कार्रवाई के दौरान मिले कागजातों व एकाउंट की जांच में कच्चा माल खरीद से लेकर माल विक्रय करने में भारी अनियमितता उजागर हुई है।

केमिकल व्यवसायी के यहां आयकर सर्वे : आयकर विभाग की रेंज तृतीय के तहत जोधपुर के एक केमिकल व्यवसायी के तीन प्रतिष्ठानों पर मंगलवार को आयकर सर्वे शुरू किया गया। व्यवसायी के जालोरी गेट ब्रrाबाग स्थित प्रतिष्ठान, मकान तथा औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में बुधवार को देर रात्रि तक सर्वे जारी था।

आयकर आयुक्त एसडी चारण ने बताया कि संयुक्त आयकर आयुक्त रेंज तृतीय सुनील कुमार सक्सेना के नेतृत्व में शुरू किए गए सर्वे में व्यवसायी के यहां काफी अघोषित संपत्ति होने का पता चला है। व्यवसायी के यहां लेखा खातों तथा इनवॉइसेज आदि की गहन छान-बीन की जा रही है।

एक करोड़ की नकदी बरामद
दिनेश पाउचेज कंपनी के मालिक के घरों, दुकानों व फैक्ट्रियों की तलाशी में आयकर विभाग को करीब एक करोड़ की नकदी मिली है। रात तक नकदी गिनने का काम जारी था। इसके लिए चार लाकर्स और घरों की तलाशी में सोने-चांदी के जेवरात मिले है। तलाशी में लाखों रुपए की जमीन ,बचत योजनाओं व शेयर में निवेश करने के कागजात भी जब्त किए गए है।

संयुक्त निदेशक केसी बथोक के निर्देशन में एक टीम ने महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए। उसके बाद आज जोधपुर के अलावा जयपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर व अजमेर से करीब डेढ़ सौ अधिकारियों की दस टीमों ने बुधवार सुबह जोधपुर व मुंबई में एक साथ छापे की कार्रवाई शुरू की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: