bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

संदिग्ध पाकिस्तानी जोधपुर में गिरफ्तार

जोधपुर: हैदराबाद में हुए सीरियल बम ब्लास्ट के आरोपियों की धरपकड़ के दौरान संदिग्ध पाकिस्तानी युवक फरार हो गया जोधपुर आ गया, मगर यहां सीआईडी ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

सीआईडी को सूचना मिली कि हबीब मोहम्मद नामक पाकिस्तानी युवक ने दो-चार दिनों से जोधपुर में शरण ले रखी है। वह पिछले सात-आठ सालों से हैदराबाद में अवैध रूप से रह रहा था। हाल ही हुए सीरियल बम ब्लास्ट के बाद इंटेलीजेंस एजेंसियों ने हैदराबाद में छुपे पाकिस्तानी युवकों व आईएसआई एजेंटों की धरपकड़ शुरू की तो हबीब मोहम्मद वहां से फरार हो गया।

इंटेलीजेंस एजेंसियों ने भूमिगत हुए पाकिस्तानी युवकों की सूची बना कर पूरे देश में उनकी छानबीन कराई। इस बीच उन्हें जानकारी मिली कि हबीब मोहम्मद पाकिस्तान भागने की फिराक में है और वह बाड़मेर के रास्ते बार्डर पार कर जाना चाहता है। वह किसी तरह जोधपुर तक पहुंच गया है। यह सूचना तत्काल स्टेट इंटेलीजेंस एजेंसी को दी गई।

जोधपुर सीआईडी ने उसकी तलाश शुरू की और बुधवार तो उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जयपुर ले गए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: