bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

होटल व्यवसायी के घर चोरी

बिलासपुर:

होटल व्यवसायी के घर घुसकर चोरों ने मंगलवार रात सोने-चांदी के जेवरात व कपड़े पार कर दिए। सिटी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में अपराध कायम कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बस स्टैंड स्थित अजीत होटल के संचालक इंद्रपाल सिंह का पंजाबी कालोनी दयालबंद में मकान है। कल रात करीब 12.30 बजे परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सोने चले गए। श्री सिंह ने पूजा कमरे का दरवाजा बंद किया।

देर रात अज्ञात चोर बाउंड्री फांदकर अंदर घुसे। इसके बाद छज्जे के सहारे पहली मंजिल पर चढ़ गए। चोरों ने खिड़की की जाली काटकर सिटकनी खोल ली और पूजा कमरे के भीतर घुस गए। यहां रखी अलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने सोने का हार, कड़ा, चेन, चढ़ावा के रुपए व नए कपड़े पार कर दिए।

चोरों ने कमरे का सामान भी अस्त-व्यस्त कर दिया। इसके बाद कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर उसी रास्ते से फरार हो गए। आज सुबह श्री सिंह के मां ने जब पूजा कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला।

इसके बाद वे गार्डन की ओर गए। वहां से उन्होंने देखा कि पूजा कमरे का दरवाजा खुला हुआ है, जबकि रात में उन्होंने दरवाजा बंद किया था। इसकी जानकारी उन्होंने सिटी कोतवाली में दी। सूचना पर सीएसपी केएस ठाकुर व कोतवाली टीआई घटनास्थल पहुंचे।

प्रारंभिक जांच के बाद वे लौट गए। फिंगरपिंट्र एक्सपर्ट की गैरमौजूदगी मंे सामान की तलाशी न हो पाने के कारण चोरी गए सामान की पूरी जानकारी नहीं मिल सकी थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध कायम कर लिया है।

शातिर चोर का हाथ
श्री सिंह का परिवार पहली मंजिल पर रहता है, जबकि भूतल पर उनका छोटा भाई रहता है। बालकनी से लगा हुआ पूजा कमरा है। उसके ठीक नीचे गार्डन है। शातिर चोर छज्जे के रास्ते से बालकनी पर पहुंच गया।

इसके बाद दरवाजे के बगल में स्थित खिड़की का जाली काटकर अंदर से सिटकनी खोल ली। पूजा कमरे से लगा हुआ श्री सिंह का कमरा है, लेकिन उन्हें कोई आहट सुनाई नहीं दी। पुलिस को संदेह है कि चोर उनका परिचित है, जिसे घर के बारे में जानकारी थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: