जोहानिसबर्ग: ट्वंटी20 विश्वकप में स्कॉटलैंड के खिलाफ जोरदार शुरुआत करने की भारतीय हसरतों पर पानी फिरता दिख रहा है। किंग्समीड के इस मैदान में बारिश लगातार जारी है। अगले एक घंटे तक मैदान के खेलने लायक न बन पाने की स्थिति में अंपायर मैच रद्द कर सकते हैं। भारतीय समयानुसार रात्रि 12:30 तक एक भी गेंद न फेंके जाने की स्थिति दूसरे विकल्पों पर विचार नहीं किया जा सकेगा।
कुल मिलाकर धोनी एंड कंपनी की पेशानी में बल पड़ने शुरु हो गए हैं। आज का मैच रद्द होने की स्थिति में शुक्रवार को पाक के खिलाफ हार उनका विश्वकप अभियान भी खत्म कर सकता है। हालांकि वह तभी संभव है जब पाकिस्तान भारत को स्कॉटलैंड से भी बड़े अंतर से मात दे। स्कॉटलैंड के कप्तान वॉटसन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया है।
बीसीसीआई द्वारा कि गई ट्वंटी20 लीग की घोषणा क्रिकेट दुनिया की सबसे बड़ी खबर है। विडंबना है कि टीम इंडिया सबसे कम अनुभवी टीम के रूप में आज से पहले ट्वंटी20 विश्वकप क्रिकेट में अपना अभियान प्रारंभ कर रही है। इसकी प्रमुख वजह बोर्ड ही है जो फटाफट क्रिकेट के वजूद में आने के बाद इसे काफी समय तक अछूत की निगाह से देखता रहा।
सतर्क शुरुआत: भारत ने अपने प्रथम मैच में कोई चांस नहीं लेते हुए नए खिलाड़ियों को खिलाने में परहेज किया है। उसने इस मैच के लिए इरफान पठान को जगह दी है, लेकिन ऑल राउंडर जोगिंदर शर्मा, रोहित शर्मा और स्पिनर पीयूष चावला को बाहर बिठाया है। इंग्लैंड के खिलाफ वन डे सीरीज खेलने वाले पीयूष की जगह अनुभवी हरभन सिंह को स्थान दिया गया है।
भारतीय टीम: भारतीय टीम: वीरेंद्र सहवाग, रॉबिन उथप्पा, गौतम गंभीर, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, हरभजन सिंह, इरफान पठान, आरपी सिंह, अजीत अगरकर, श्रीसंथ।