इंदौर:
बुधवार को किंगफिशर की इंदौर-जयपुर उड़ान तकनीकी खराबी के कारण चार घंटे देरी से उड़ान भर सकी। विमान इंदौर आने के लिए कोलकाता से उड़ने से पहले ही एअरपोर्ट पर ग्राउंड हो गया। इस पर एअर लाइंस कंपनी ने दूसरा विमान यहां ३:२0 पर भेजा और विमान चार घंटे बाद ३:५0 पर यहां से जयपुर के लिए उड़ान भर सका। इस उड़ान का नियमित समय १२:२५ आने का है।
कोलकाता से थी समस्या
>> कोलकाता में तकनीकी समस्या से विमान ग्राउंड हो गया था इसलिए दूसरा विमान आया और उड़ान देर से उड़ी।
-दीपायन रॉय, एअरपोर्ट मैनेजर
जेट लाइट की उड़ान फिर रद्द
बुधवार को इंदौर से दिल्ली रात 8:30 पर जाने वाली जेट लाइट की उड़ान दिल्ली से ही विमान नहीं उड़ पाने के कारण रद्द हो गई। दिल्ली जाने वाली उड़ान से इंदौर में ३७ यात्री इंतजार करते रहे। एअरलाइंस द्वारा यात्रियों को उड़ान आने से पहले कहा जाता रहा १ घंटा देरी से उड़ान आएगी पर नहीं आई। एअरलाइंस कंपनी द्वारा यात्रियों की व्यवस्था कराई गई।