bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

जाम.. उपद्रव के पहिए दौड़े

इंदौर:aag

रामसेतु बचाओ आंदोलन ने चंदननगर व खजराना में हिसंक रूप ले लिया। जमकर पथराव के बाद चार गाड़ियों में आग लगा दी गई और डेढ़ दर्जन से ज्यादा फोड़ दीं। गोलियां भी चलीं। झाडू वाली गली में एक युवक का शव मिला उसके सिर पर चोट के निशान थे।

हालांकि शार्ट पीएम रिपोर्ट में हार्ट अटैक की संभावना जताई गई है। नौ लोग घायल हुए, जिनमें चार पुलिसकर्मी हैं। फोर्स की कमी के कारण शुरुआत में पुलिस असहाय नजर आई। पुलिस ने आंसू गैस के 110 गोले छोड़े और जमकर लाठियां भांजी। रबर बुलेट भी चलाना पड़ीं। चंदननगर में धारा 144 लगाई गई, जिसे शाम को हटा लिया गया।

चंदननगर में गाड़ी रोकने की बात पर ही विवाद शुरू हुआ। इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग सहित आधा दर्जन से ज्यादा गलियों में जमकर पथराव हुआ। उपद्रव की आग खजराना तक पहुंची और वहां भी पथराव हुआ।

उधर, शहर में 102 स्थानों पर चक्काजाम हुआ। कार्यकर्ता अतिरिक्त महाधिवक्ता की गाड़ी पर चढ़ गए और स्वास्थ्य मंत्री अजय विश्नोई को मरीमाता से एअरपोर्ट तक दोपहिया वाहन पर जाना पड़ा। ट्रेन रोकने की कोशिश की गई, जिसके कारण खासा हंगामा हुआ। एमजी रोड थाने में घुसकर चैनल गेट बंद कर दिया गया। पुलिस ने 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया।

ज्यादातर निजी स्कूलों में पहले से ही छुट्टी कर दी गई थी। दफ्तरों में भी आम दिनों के मुकाबले उपस्थित काफी कम रही। 2 बजे तक स्थिति काफी हद तक सामान्य हो गई लेकिन शहर दिनभर दहशत में रहा।

रेलवे स्टेशन
>> इंदौर-नागदा शटल को रोकने का असफल प्रयास
>> पुलिस ने की ट्रेन रोकने वालों की जमकर पिटाई
>> भाजपा नेता राजेश सोनकर बेहोश हुए, 42 कार्यकर्ता गिरफ्तार, रिहा
>> हजारों यात्री परेशान

सरवटे बस स्टैंड
>> सुबह आठ से 11 के बीच एक भी बस न आई, न गई
>> यात्रियों की फजीहत, न शहर के भीतर जा सके न बाहर
>> स्टैंड परिसर में बैठकर किया 11 बजने का इंतजार

गंगवाल बस स्टैंड
>> सरवटे जैसी ही स्थिति, सैकड़ों यात्री परेशान हुए
>> यात्री गाड़ियों के इंतजार में खड़े रहे तो कइयों ने स्टैंड पर डेरा डाला ठ्ठ खड़ी बसों में ही सुस्ताते रहे कई यात्री

एअरपोर्ट
>> बाहर से आने वाले यात्री एअरपोर्ट पर कैद होकर रह गए। कोई टैक्सीवाला शहर में जाने को तैयार नहीं था। न कोई अन्य विकल्प उपलब्ध था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: