bhaskar Web English
HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

कपिल शर्मा के जोक्स पर लगते हैं ठहाके

शहर के कई लोगों ने न केवल देश, बल्कि विदेशों में भी सिटी का नाम रौशन किया है। शहर में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो शहर के नाम को चार चांद लगाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में अच्छा काम कर रहे हैं और आगे निकल रहे हैं। इन्हीं में एक हैं कॉमेडियन और थिएटर आर्टिस्ट कपिल शर्मा।

लाफ्टर चैलेंज-3 का खिताब जीतकर कपिल ने लाखों लोगों का दिल जीता है। वह कहते हैं कि जब भी वह शहर से बाहर जाते हैं तो शहर की हर चीज को बहुत मिस करते हैं। खास करके शहर का खाना और शहरवासियों के दिलों में जो अपनापन है, उसका मुकाबला कोई भी नहीं कर सकता।

अपने लेटेस्ट एक्सपीरिएंस के बारे में उन्होंने कहा कि यहां पर लोगों में प्यार है और एक अच्छा रिश्ता है, लेकिन मुंबई में सिर्फ प्रोफेशनेलिज्म ही है। वहां पर कोई भी दो लोग एक दूसरे से बात करने में इंट्रस्टीड नहीं रहते। जब शहर से बाहर जाते हैं तो मर्ॉ्िनग वाक और गोल्डन टेंपल खास करके बहुत याद आता है। कपिल का कहना है कि अगर वह अपनी कॉमेडी के कारण, शहर का नाम और रौशन कर सके तो इससे बड़ी खुशी की बात और कोई भी नहीं हो सकती।

उन्होंने बताया कि शहर के लोगों में इतना प्यार है कि जब वह लाफ्टर चैलेंज से आए और कहीं ब्रेकफास्ट कर रहे थे तो वहां के ऑनर ने उनसे पैसे नहीं लिए। पैसे वापस करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने तो देश का नाम रौशन किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: