bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

ट्रेवल्स मालिक सहित तीन जनों का अपहरण

उदयपुर: हिरणमगरी सेक्टर तीन में रुपए के लेनदेन को लेकर बुधवार शाम को चार बदमाशों ने ट्रेवल्स मालिक व ड्राइवर सहित तीन जनों का अपहरण कर लिया। ड्राइवर सेक्टर पांच में चलती कार से कूद गया। पुलिस ने चारों बदमाशों को हिरासत में ले लिया।

हिरणमगरी थानाधिकारी भंवरसिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी रोड स्थित रिद्धि-सिद्धि ट्यूर एंड ट्रेवल्स के मालिक आजादनगर कच्ची बस्ती (सेक्टर तीन) निवासी बाबूलाल माली बुधवार शाम को ड्राइवर जितेंद्र कुमावत निवासी हीराबाग कॉलोनी व ट्रेवल्सकर्मी नीशिकांत त्रिवेदी के साथ महाकालेश्वर मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था। इस बीच जितेंद्र के मोबाइल पर आयड़ निवासी नरेंद्र हरिजन ने फोन कर बाबूलाल के बारे में पूछा। उसने उनके साथ नहीं होने की जानकारी दी।

इसके बाद नरेंद्र शक्तिनगर हरिजन बस्ती निवासी कमल मोट पुत्र जगदीश मोट, इंद्रानगर कच्चीबस्ती निवासी मनोज पुत्र अंबालाल हरिजन व अंबेडकर कॉलोनी (हिरणमगरी) निवासी प्रकाश पुत्र रमेश हरिजन के साथ आजादनगर में बाबूलाल के मकान के पास खड़ा हो गया। तीनों जने जब वहां पहुंचे तब नरेंद्र व उसके साथियों ने हमला कर दिया। वे बाबूलाल की कार में ही तीनों का अपहरण कर सेक्टर पांच की तरफ भाग गए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: