सोनीपत गोहाना के लारा हत्याकांड के आरोप में पुलिस ने अंतिम आरोपी को भी काबू कर लिया। पुलिस इससे पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
मालूम हो कि सत्ताइस अगस्त की शाम को गोहाना में पटवार खाने के पास बलजीत सिवाच हत्याकांड के आरोपी रहे राकेश उर्फ लारा की तीन युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। लारा की हत्या के बाद से गोहाना में तनाव बना हुआ है। पुलिस ने इससे पहले मुंडलाना गांव के दिनेश, बुसाना के नरेश उर्फ नेशी तथा बुटाना के संजय को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
अंतिम आरोपी बुसाना के रामनिवास उर्फ कल्लू पुत्र रामकिशन को भी पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि दिनेश तथा रामनिवास का गोहाना की नई अनाज मंडी में आढत का साझा कारोबार है। रामनिवास ने ही नरेश और दिनेश को जेल से पैरोल पर रिहा कराने में आर्थिक मदद की थी।
पलायन नहीं दिल्ली गए हैं कुछ लोग रामनिवास के खिलाफ पहले भी बैंक लूट, डकैती, पेट्रोल पंप तथा लड़ाई-झगड़े के कई मामले दर्ज हैं।
लारा से अवैध वसूली का झगड़ा था पुलिस अधीक्षक नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि गिरफ्तार रामनिवास उर्फ कल्लू पुत्र रामकिशन ने पुलिस पूछताछ के दौरान लारा के मंथली लेने की बात स्वीकारी है। नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि अभी तक हुई जांच के मुताबिक तथा गिरफ्तार आरोपियों के बयान से यही लगता है कि दोनों पक्षों के बीच अवैध वसूली को लेकर ही झगड़ा होता था।