bhaskar Web English
HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

सब कुछ पाना है 20-20 में

अमृतसर :20-20 क्रिकेट की तरह आज की पीढ़ी सबकुछ पहले से आधे समय में पा लेना चाहती है। करियर बनाने और जिंदगी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अब 60-65 साल की उम्र उन्हें ज्यादा लगती है। अब तो वे 40 साल की उम्र तक सब कुछ हासिल कर लेना चाहते हैं।

सिटी के ज्यादातर युवाओं का कहना है कि आज लाइफ भी 20-20 में बंट गई है। जिंदगी के शुरुआती 20 साल एंजॉय करने के लिए, अगले 20 साल करियर और लाइफ में सेटल होने के लिए और आगे के 20 साल पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने के लिए।

यूथ का कहना है कि 20 साल के बाद का समय पूरी तरह से करियर बनाने में लगाना चाहिए, ताकि 40 की उम्र तक लाइफ में सबकुछ हासिल कर लिया जाए। इसमें लड़कियां भी पीछे नहीं हैं। सिटी भास्कर ने इस बारे में बात की 20 साल की उम्र के आसपास की कुछ गल्र्स से और जाना कि कैसा रहा उनका अब तक के 20 साल का एक्सपीरिएंस और क्या है आगे के 20 साल की प्लानिंग।

गुरजीत कौर

लाइफ एक्सपीरिएंस स्विमर गुरजीत कौर की उम्र लगभग 20 साल है। वह कहती हैं कि उनकी जिंदगी के अब तक के 20 सालों का एक्सपीरिएंस मिला-जुला रहा है। हां, इतना जरूर है कि इस दौरान उन्होंने कई बातें सीखीं। उन्होंने अपने जीवन का लक्ष्य तय किया और उसे पाने के लिए एफट्र्स भी शुरू किए।

फ्यूचर प्लानguurmeet and amanpreet kour बीए फाइनल ईयर की स्टूडेंट गुरजीत कौर अपनी आने वाले 20 सालों की प्लानिंग के बारे में कहती हैं कि पहले उन्होंने अपनी स्टडी कंप्लीट करनी है और उसके बाद स्पोट्र्स में करियर बनाना है। वह वाटर स्पोट्र्स प्लेयर बनना चाहती हैं। इन 20 सालों में वह परिवार और करियर दोनों में अच्छी तरह सेटल होना चाहती हैं।

अमनप्रीत कौर लाइफ एक्सपीरिएंस कॉलेज स्टूडेंट 20 साल की अमनप्रीत कौर का अब तक का एक्सपीरिएंस फिफ्टी-फिफ्टी रहा है। उनकी लाइफ में कई अच्छी-बुरी घटनाएं हरुइ। इन सबसे उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। वह कहती है कि व्यक्ति के जीवन में अच्छी-बुरी हर घटनाएं होती हैं। इन्हीं से वह जिंदगी के असली मायने सीखता है।

फ्यूचर प्लान अमनप्रीत वैसे तो स्पोट्र्स विमन हैं, लेकिन आगे चलकर वह आईएएस आफिसर बनना चाहती हैं। अमनप्रीत कहती हैं कि इंडिया में स्पोट्र्स को अभी वह जगह नहीं मिल पाई है जो मिलनी चाहिए थी। अगले 20 सालों वह आईएएस बनने के बाद अच्छे से परिवार के साथ सेटल होना चाहती हैं।

अंकिताankita लाइफ एक्सपीरिएंस स्टूडेंट अंकिता कहती हैं कि उनकी लाइफ का अब तक का एक्सपीरिएंस काफी अच्छा रहा। ऐसा नहीं कि लाइफ में अब तक सबकुछ अच्छा ही हुआ हो। उन्होंने जिंदगी में कई गलतियां भी कीं, लेकिन हर गलती से उन्होंने कुछ न कुछ सीखा ही है। इससे उन्हें इन पर पछतावा नहीं है।

फ्यूचर प्लान डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही अंकिता अपनी फ्यूचर प्लानिंग के बार में बताती हैं कि पहले कुछ साल तो वह अपना पूरा ध्यान अपने करियर बनाने पर लगाना चाहती हैं। वह अच्छी कंपनी में जॉब करना चाहती हैं। जॉब मिलने के बाद ही वह शादी करना चाहती है और परिवार के साथ सेटल होना चाहती हैं।

हरनीत लाइफ एक्सपीरिएंस स्टूडेंट हरनीत कौर का कहना है कि उनका अब तक का एक्सपीरिएंस अच्छा रहा। उन्होंने अपनी लाइफ में काफी एंजॉय किया।

फ्यूचर प्लान हरनीत अगले 20 सालों में अच्छी जॉब हासिल करना चाहती हैं। इसके बाद आने वाले 20 सालों में वह खुद को उस मुकाम पर देखना चाहती हैं, जिस पर वह पहुंचना चाहती हैं।

अनुरीत लाइफ एक्सपीरिएंस टैक्सटाइल डिजाइनिंग की स्टूडेंट अनुरीत कहती हैं कि उनके गुजरे 20 साल काफी अच्छे रहे हैं। सबसे अच्छी तो स्कूल लाइफ रही, जिसे वह आज भी मिस करती हैं। स्कूल टाइम के दोस्तों की उन्हें बहुत याद आती है। इसके बाद कालेज लाइफ जो कि अब लगभग खत्म होने वाली है भी काफी अच्छी रही।

फ्यूचर प्लान फ्यूचर प्लानिंग के बारे में अनुरीत कहती हैं कि पहले वह टैक्सटाइल डिजाइनिंग में ही मास्टर डिग्री करेगी। इसके बाद इसी फील्ड में जॉब तलाशेंगी। इसके लिए उन्हें शहर से बाहर भी जाना पड़ सकता है, क्योंकि शहर में तो अभी तक इस फील्ड में कोई स्कोप नहीं हैं। हां, हो सकता है भविष्य में कुछ हो जाए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: