bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

नहीं पड़ा कोई इफेक्ट, 15 हजार में डिफेक्ट

चंडीगढ़सेना में मोटोरोला रेडियो सेट को रिप्लेस करने के लिए भारत इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (बेल) से खरीदे गए 15 हजार रेडियो सेट एलयूपी-291 में टेक्निकल फाल्ट हैं। सेना की क्वालिटी एश्योरेंस इस्टेब्लिशमेंट ने उसे क्लीयर कर दिया है, जबकि चीफ क्वालिटी एश्योरेंस लैब की रिपोर्ट में सेट्स में अभी भी तकनीकी खामियां होना पाया गया है। रिपोर्ट में तकनीकी खामियां आने के बावजूद रक्षा मंत्रालय लगभग 40 हजार सेट्स का ऑर्डर बेल को देने का फैसला कर चुका है।

एक माह के भीतर बेल को करोड़ों रुपए का ऑर्डर मिल जाएगा। सेना की एक लैब द्वारा सेट की क्वालिटी परखने के बाद उसे मंजूरी देने और दूसरी लैब भेजे गए सैंपल खराब निकलने से लैब्स की जांच पर सवाल खड़ा हो गया है। रक्षा मंत्रालय ने बेल पंचकूला को जुलाई 2006 में 15 हजार यूएचएफ रेडियो (एलयूपी) का ऑर्डर दिया था।

मार्च 2007 के अंत तक चंडीगढ़ स्थित सेना की सीनियर क्वालिटी एश्योरेंस इस्टेब्लिशमेंट (एसक्यूएई) (इलेक्ट्रॉनिक एंड सिस्टम) द्वारा सैंपल पारित करने के बाद 6500 सेट सेना को सौंप दिए।

लैब ने ढूंढी खामियां : सेना की चीफ क्वालिटी एश्योरेंस लैब सेना में शामिल किए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की जांच करती है। इस लैब के प्रिंसिपल साइंटिफिक ऑफिसर ने बेल और एसक्यूएई को सैंपल में तकनीकी खामियां बतरइ।

सी क्लास टेस्ट में फेल: सीक्यूएएल ने जब इन सेट्स का सी क्लास टेस्ट किया, तो वह फेल रहे। बेल ने आर्मी ऑर्डिनेंस कोर की यूनिट सीओडी आगरा को लगभग 14 हजार से अधिक सेट लैब की रिपोर्टिग के दौरान ही डिलीवर कर दिए थे। सीओडी इन सेट्स को सेना की विभिन्न रेजिमेंट को भेजने की तैयारी में है।

घटनाक्रम : कब क्या हुआ>> 30 मार्च 07 की रिपोर्ट में सेट की फिल गन इमरशन टेस्ट में फेल>> 23 मई 07 सेट की बैटरी के एक पोर्ट में इनपुट वोल्टेज नहीं थी>> 25 मई 07 लैब को भेजे सैंपल प्रोटोटाइप से अलग मिले, फिलगन फेल>> 04 जून 07 सेट के बंकर एंटीना में टेस्ट के दौरान जंग लग गया>> 26 जून बैटरी का कैरी बैग और रबर डक एंटीना मोल्ड ग्रोथ टेस्ट में फेल>> 29 जून इंटरफेयरेंस यूनिट, बंकर एंटीना, बैटरी कैरी पाउच में मोल्ड ग्रोथ >> 11 जुलाई-फिलगन के कैरी पाउच और बैटरी के कैरी पाउच में मोल्ड मिली>> 17 जुलाई 07-2000 रेडियो सेट्स में से 127 सेट डिफेक्टिव निकले, नए सैंपल भेजने के आदेश>> 03 अगस्त 07-चार्जर का लॉकिंग कवर डिफेक्टिव, जांच में फेल>>18 अगस्त 07-सैंपल मोल्ड ग्रोथ टेस्ट में फिर फेल





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: