bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

नैला स्टेशन बिना सुरक्षाकर्मियों के

जांजगीर:naila

नगर को जिला बने ८ साल से भी अधिक हो रहा है, यहां स्थित रेलवे स्टेशन नैला की अव्यवस्था देखने वाला कोई नहीं है। अभी हाल में स्टेशन को माडल स्टेशन घोषित कर दिया गया है पर इस दिशा में कोई विकास कार्य नहीं हो पा रहा है।

बताते है कि स्टेशन में सन् १९९५ तक तीन रेलवे पुलिस फोर्स कर्मी तैनात थे। लेकिन इसके बाद फोर्सकर्मियों की नियुक्त रद्द कर हेड आफिस बुला लिया गया और तब से यह स्टेशन बिना सुरक्षाकर्मी के चल रहा है। नैला स्टेशन में जब कोई दुर्घटना, चोरी या अन्य कई कार्यो के लिए आरपीएफ की जरूरत पड़ती है तो चांपा स्टेशन को सूचना देकर फोर्स बुलाई जाती है। जिला स्टेशन होने के बाद भी यह सुरक्षा का दंश झेल रहा है।

नैला के अलावा जयराम नगर, गतौरा सहित इस बीच में पड़ने वाले सभी रेलवे स्टेशन में आरपीएफ का कोई जवान तैनात नहीं रहता। यात्रियों को भी इसकी जानकारी है, जिससे वह आराम से रेलवे कानून तोड़ते चलते हैं। रेलवे कर्मचारी ने नाम न बताने की शर्त में कहा कि रेलवे पुलिस फोर्स की स्टेशन में बहुत जरूरत है।

पुलिस फोर्स न होने से स्टेशन अराजकतत्वों का अड्डा बनता जा रहा है। यहां कोई घटना होती है तो चांपा स्टेशन से फोर्स बुलानी पड़ती है। पुलिस फोर्स के आते-आते २क्-३क् मिनट लग जाता है, ऐसे में यदि कोई आकस्मिक कार्य पड़ जाए तो कोई कार्रवाई नहीं हो पाती है।

उन्होंने बताया कि स्टेशन में रात में नशेड़ियों और अराजक तत्वों का मजमा लग जाता है लेकिन फोर्स न होने से हम कार्रवाई करने में हिचकते हैं। यदि यहां स्थाई फोर्स की नियुक्ति हो जाए तो इन लोगों में भी डर बने। नैला स्टेशन के स्टेशन मास्टर से बात करने की कोशिश की गई। लेकिन वे दोपहर में स्टेशन में मौजूद नहीं थे।

>> हर जिले में पोस्ट नहीं होती, एरिया के हिसाब से पोस्टिंग की जाती है। चौकी का कोई प्रपोजल नहीं है।
वीरेन्द्र सिंह, इंस्पेक्टर

आरपीएफचांपा रेलवे स्टेशन
>> यह तैनाती हमारे द्वारा नहीं होती, कोई घटना होने पर चांपा स्टेशन से आरपीएफ कर्मी बुलाए जाते हैं।
धीरेन्द्र कुमार,डिप्टी एसएस रेलवे स्टेशन, नैला





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: