पानीपतगवर्नमेंट इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट कालेज में बुधवार को रैगिंग को लेकर दो गुटों में हुए झगड़ा हो गया। इसमें पांच छात्र घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए शहर के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया गया। मंगलवार को कालेज सीनियर छात्रों ने एक जूनियर छात्र प्रदीप निवासी अलूपुर की रैगिंग ली।
सीनियरों ने जूनियर छात्र के अश्लील हरकत की। पीढ़ित छात्र प्रदीप ने पूरी बात घर वालों को बतादी। बुधवार को प्रदीप के परिजन कालेज आए और सीनियर के साथ उनकी कहासुनी हाथापाई में बदल गई। इस घटना में एक सीनियर छात्र संदीप को गंभीर चोट आई है। इसके बाद सीनियर छात्रों में रोष उमड़ पड़ा।
दरवाजा बंद कर जमकर पीटा जूनियर छात्र जिस समय साइंस लैब में प्रेक्टीकल के लिए व्यस्त थे, योजनाबद्ध तरीके से सीनियर छात्र हाथों में डंडे व राड लेकर वहां आ धमके। उन्होंने लैब का दरवाजा बंद कर प्रथम वर्ष के छात्र अमित, सचिन कौशिक, दीपक व प्रदीप की जमकर पिटाई की। घायल छात्र सचिन कौशिक ने बताया कि सीनियर संदीप, पारूल, नितेश, प्रदीप सैनी, सुनील, विक्रमजीत व 20-25 छात्रों ने हमला कर छात्रों को तो पीटा ही उन्होंने कक्षा में पढ़ा रहे प्राध्यापक चंद्रप्रकाश को भी नहीं बख्शा।
रैगिंग का पहला मामला नहीं है प्रथम वर्ष के प्रदीप ने बताया कि कालेज में सीनियर छात्र जूनियर के साथ अश्लील हरकतों के साथ रैगिंग करते हैं। विरोध करने पर जूनियर छात्रों की पिटाई करने के साथ ही कालेज में दहशत का माहौल बनाए रखते हैं। कालेज में सीनियर छात्र पढ़ाई कम और जूनियर छात्रों के साथ बदतमीजी अधिक करते हैं।
पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही कालेज में जाकर जांच की है। झगड़े की शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। -रामनिवास, एसएचओ थाना माडल टाउन