bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

राम नाम, चक्का जाम

चंडीगढ़/अमृतसर सेतु समुद्रम परियोजना के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद के देशव्यापी चक्काजाम के दौरान बुधवार को पूरा देश तीन घंटे के लिए थम गया। उत्तर भारत में पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के अलावा चंडीगढ़ भी इससे अछूता नहीं रहा। हरियाणा में कई जगह लाठीचार्ज किया, प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए हवाई फायरिंग भी की।

पंचकूला में लाठीचार्ज के दौरान 50 लोग घायल हो गए, जबकि अंबाला में पुलिस ने एक सिटी मजिस्ट्रेट को आंदोलनकारी समझकर पीट दिया। जालंधर में हावड़ा-अमृतसर, फिरोजपुर-जालंधर डीएमयू व जनसेवा एक्सप्रेस को भी रोका गया। संत समाज ने सरकार के हल्फनामे के विरोध में राष्ट्रपति को एक करोड़ पत्र भेजने का फैसला किया है।

पंजाब में चक्का जाम : अमृतसर में राम सेतु रक्षा मंच के बैनर तले हिंदू संगठनों ने कई जगह चक्का जाम किया और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पुतला फूंका।

इसी तरह, जालंधर, लुधियाना, फगवाड़ा, रोपड़, नवांशहर, कपूरथला समेत कई शहरों में सड़कों पर नारेबाजी और चक्का जाम हुआ। दिल्ली में कई जगह रास्ते रोके गए। इंदौर में कई जगह पथराव की घटनाएं हरुइ। आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, यूपी में भी प्रदर्शनों के दौरान पथराव की घटनाएं हरुइ।

केंद्र सरकार ने यह कहा था सोमवार को केंद्र की ओर से दायर हलफनामे में भी राम सेतु की अवधारणा को बेबुनियाद बताया गया था। इसमें कहा गया था कि 'इस बात का वैज्ञानिक सबूत नहीं है कि 6.5 हजार वर्ष पहले भगवान राम ने यह पुल बनवाया था।

आखिर क्या है विवाद वर्षे पहले इस बात पर विवाद उठा कि राम सेतु जैसी कोई संरचना है भी या यह महज किंवदंती है। कुछ साल पहले नासा के उपग्रहों द्वारा खींची गई तस्वीरों से यह तो साफ हो गया है कि समुद्र में सेतु जैसी कोई संरचना जरूर है। इसके बाद इस मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया। हालांकि नासा के एक अधिकारी मार्क हेस ने हाल ही में साफ कहा है कि उनके उपग्रह इस क्षेत्र में ढांचे की उपस्थिति के प्रमाण जरूर देते हैं, पर यह मानव निर्मित कतई नहीं हो सकते।

पौराणिक मान्यता : हिंदू संगठनों का दावा है कि मौजूदा राम सेतु वही पुल है जिसे रामायण काल में भगवान राम की वानर सेना ने बनवाया था और इसके माध्यम से उन्होंने लंका पहुंचकर रावण का वध किया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: