अजमेर: रमजान के पवित्र महीने के चांद की घोषणा के लिए गुरुवार को हिलाल कमेटी की बैठक होगी। चांद दिखाई देने पर रमजान में इशा की नमाज के बाद अदा की जानी वाली तरावीह की विशेष नमाज शुरू हो जाएगी।
हिजरी संवत के शाबान महीने की 29 तारीख को देखते हुए मगरिब की नमाज के बाद बैठक होगी। शहर काजी मौलाना तौसीफ अहमद सिद्दीकी बैठक की सदारत करेगें। कमेटी चांद दिखाई देने और नहीं दिखाई देने की औपचारिक घोषणा करेगी। चांद नजर आने पर पहला रोजा शुक्रवार को होगा।