bhaskar Web English
HomeNewsNational National

लाल किले पर हमले के आरोपी को सजा-ए-मौत

नई दिल्ली.redfortदिल्ली हाईकोर्ट ने लाल किले पर हमले के आरोपी और लश्करे ताइबा के आतंकवादी मोहम्मद अशफाक को मौत की सजा सुनाई है।

इस मामले में मोहम्मद अशफाक की पत्नी रहमाना युसुफ फारुकी समेत छह आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया है। अशफाक ने कोर्ट द्वारा दिए गए पूर्व के फैसले को चुनौती दी थी।

गौरतलब है कि 22 दिसंबर 2000 केा लश्करे ताइबा के आतंकवादियों ने नई दिल्ली स्थित लालकिले पर हमला किया था। इस हमले में सेना के दो जवान और एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।कोर्ट ने अशफाक को भारत के खिलाफ षडयंत्र, आपराधिक षडयंत्र, समेत कई तरह के आरोपों में दोषी पाया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: