bhaskar Web English
HomeBusinessDalal Street Dalal Street

सेंसेक्स में तेजी का शतक

मुंबई: sensex सीमेंट, बैंकिंग और धातु कंपनियों समेत अन्य क्षेत्रों को मिले जोरदार समर्थन से देश के शेयर बाजारों में पिछले दो दिन से चली आ रही गिरावट को ब्रेक लगा। बम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 109 अंक और नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 32 अंक ऊंचे बंद हुए।

देश के औद्योगिक उत्पादन में जुलाई माह के दौरान आए धीमेपन पर वित्त मंत्री पी चिदम्बरम ने कहा है कि निवेश में कोई गिरावट नहीं आई है और अगले त्यौहारी महीनों के दौरान मांग में एक बार फिर से उछाल आएगा। विदेशी बाजारों से मिले जुले रुख के समाचारों के बीच मजबूत खुले बीएसई के सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान पीछे मुड़कर नहीं देखा। शुरु में कल के 15505.36 अंक की तुलना में 15547.66 अंक पर खुला सेंसेक्स इससे नीचे नहीं आया और करीब 100 अंक और बढ़कर ऊंचे में 15650.14 अंक तक जाने के बाद समाप्ति पर कुल 109.08 अंक अर्थात 0.70 प्रतिशत की बढ़त से 15614.44 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मालकैप में क्रमश: 57.15 तथा 65.91 अंक की बढ़त हुई।

एनएसई निफ्टी 32.10 अंक अर्थात 0.71 प्रतिशत बढ़कर 4528.95 अंक पर बंद हुआ। बीएसई के एफएमसीजी सूचकांक को छोड़कर अन्य सभी अच्छे लाभ में रहे। इसमें 11.14 अंक का घाटा रहा। रियलटी 205.52 अंक, बैंकेक्स 102.17 अंक और आईटी 38.59 अंक ऊंचे रहे। कारोबार के दौरान बीएसई में २2749 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें 1575 लाभ 1111 नुकसान और 63 में स्थिरता रही। सेंसेक्स की तीस कंपनियों में 21 फायदे और नौ नीचे बंद हुए। सेंसेक्स के फायदे वाले पहले दस शेयरों में सर्वाधिक बढ़त मारुति उद्योग के शेयर में रही। इसका शेयर 859 रुपए पर खुला और ऊंचे में 895 तथा नीचे में 855 रुपए तक गिरने के बाद कुल 32 रुपए के लाभ से 891.30 रुपए पर बंद हुआ।

बैंकिग वर्ग में एसबीआई के शेयर में 51.70 रुपए का फायदा हुआ। बैंक का शेयर 3.18 प्रतिशत फायदे से 1675.85 रुपए पर पहुंच गया। सीमेंट वर्ग की दूसरी बडी कंपनी एसीसी का शेयर 2.45 प्रतिशत अर्थात 26.95 रुपए के लाभ से 1128.80 रुपए और ग्रासिम इंडस्ट्रीज 3264.45 रुपए पर 1.88 प्रतिशत यानि 60.30 रुपए फायदे में रहा। एचडीएफसी बैंक, अम्बूजा सीमेंट, एचडीएफसी, रिलायंस कम्युनीकेशंस, टाटा मोटर्स और टीसीएस लिमिटेड के शेयर फायदे वाले पहले दस शेयरों में थे।

नुकसान वाली Ÿोणी में हिन्दुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड 0.97 प्रतिशत गिरकर 215 रुपए का रह गया। ¨हडाल्को में 153.95 रुपए पर 0.81 प्रतिशत की गिरावट रही। डा. रेड्डी लैब, टाटा स्टील, आईटीसी लिमिटेड, रिलायंस एनर्जी, भारती एयरटेल, सिप्ला लिमिटेड और आईसीआईसीआई बैंक सेंसेक्स के नुकसान वाले अन्य शेयर थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: