नई दिल्ली. आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का कहना है कि राम का अस्तित्व था, पर राम सेतु का नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सेतुसमुद्र प्रोजेक्ट को अपने लाभ के लिए भुना रही है।
लालू यादव सेतु समुद्र प्रोजेक्ट के नाम पर चल रही कंट्रोवर्सी में खुद भी कूद पड़े हैं। ताजा बयान में उन्होंने कहा है कि कई चीजें खुद ब खुद प्राकृतिक ढंग से होती हैं और इसके लिए किसी धार्मिक आधार को नहीं लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान राम का अस्तित्व था लेकिन राम सेतु जैसी कोई चीज नहीं थी। लालू का कहना है कि भाजपा इस मुद्दे को भुनाने की कोशिश में है।