bhaskar Web English
HomeBusinessCorporate Corporate

एसईजेड से दिसंबर तक एक लाख नई नौकरियां

नई दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) योजना में दिसंबर तक रोजगार के कुल एक लाख नए अवसर उत्पन्न हो सकते हैं। इस समय विभिन्न नई एसईजेड योजनाओं में 45000 लोगों को रोजगार मिला है।

श्री कमलनाथ यहां निर्यातोन्मुख इकाइयों (ईओयू) और विशेष आर्थिक क्षेत्रों एसईजेड की निर्यात संवर्धन परिषद ईपीसीईएस की चौथी वार्षिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ईओयू योजना को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पिछले 25 वर्ष वर्ष से ईओयू इकाइयों ने देश में विनिर्माण सुविधाओं के स्तर में सुधार और रोजगार सृजन की ²ष्टि से बड़ा काम किया है। सरकार ने इन इकाइयों की समस्याओं के समाधान के लिए कई कदम उठाए हैं।

श्री कमलनाथ ने कहा कि ईओयू इकाइयों को 2009 से आगे भी कर छूट जारी रखने की मांग पर प्रधानमंत्री की आíथक सलाहकार परिषद की बैठक में चर्चा हुई है पर अभी इस मुद्दे पर निर्णय नहीं हो सका है।

उन्होंने कहा कि सरकार की एसईजेड नीति देश में अगले दस वर्ष तक रोजगार के नए अवसर दिलाने, निर्यात बढ़ाने, विश्वस्तरीय बुनियादी सुविधाओं के विकास और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आकíषत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि एसईजेड इकाइयों में इस समय दो लाख 30 हजार से अधिक लोग काम कर रहे हैं। इनमें से 45000 नए एसईजेड क्षेत्र की इकाइयों में है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: