bhaskar Web English
HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

'स्मोकिंग फ्री सिटी' कैंपेन से जुड़ेगी एसजीपीसी

अमृतसर :सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट जसविंदर सिंह ने सिटी भास्कर के 'स्मोकिंग फ्री सिटी' अभियान की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में एसजीपीसी सिटी भास्कर के साथ है।

वह मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से भी अमृतसर को नो स्मोकिंग सिटी घोषित करवाने के लिए बात करेंगे। इसके लिए एसजीपीसी का शिष्टमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब धार्मिक स्थल हरिद्वार को नो स्मोकिंग सिटी घोषित किया जा सकता है, तो अमृतसर को क्यों नहीं? पुलिस-प्रशासन को चाहिए कि वह सचखंड हरिमंदिर साहिब के इर्द-गिर्द लगने वाले स्थायी खोखों को तुरंत हटाएं।

'स्माइल अमृतसर' मुहिम शीघ्र एडवोकेट जसविंदर सिंह ने कहा है कि सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध अकाल पुरख की फौज शीघ्र ही 'स्माइल अमृतसर' मुहिम शुरू करेगी। नशे की गिरफ्त में फंसे अमृतसराइट्स के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने के प्रयास के तहत एसजीपीसी के सदस्य एनजीओज से मिलकर यह अभियान चलाएंगे। जसविंदर सिंह ने बताया कि एसजीपीसी की ओर से छेहर्टा में चलाए जा रहे नशा छुड़ाओ केंद्र में प्रतिमाह लगभग 30 नशेड़ियों को नशे से मुक्ति दिलाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि नशे में फंसे युवकों को इस दलदल से निकालने के लिए उपचार के साथ-साथ सहानुभूति की जरूरत होती है। जसविंदर सिंह ने कहा कि सरकार और पुलिस विभाग इसमें अहम भूमिका निभा सकता है। कानून के मुताबिक सार्वजनिक स्थानों पर सिगरेट स्मोकिंग और तंबाकू के सेवन पर पाबंदी है। जसविंदर का कहना है कि लोगों को स्मोकिंग के नुकसान के बारे में अवेयर करवाने की जरूरत है। सिटी भास्कर की ओर से शुरू किया गया स्मोकिंग फ्री सिटी अभियान सराहनीय है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: