bhaskar Web English
HomeBusinessCorporate Corporate

जेट एयरवेज को मिला खाड़ी का आसमान

नई दिल्ली:jet airways सरकार ने निजी क्षेत्र की एयरलाइन जेट एयरवेज को खाड़ी देशों में अगले साल एक जनवरी से उड़ान भरने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही निजी क्षेत्र के लिए पहली बार खाड़ी के लुभावने रास्ते खुल गए हैं।

जेट एयरवेज को कुवैत, ओमान, कतर और बहरीन के लिए उडान भरने की इजाजत मिली है तथा दुबई और अबू धाबी के लिए उड़ान भरने का उसका आग्रह सरकार के विचाराधीन है। इससे पहले केवल सरकारी एयरलाइनों इंडियन और एयर इंडिया को इन देशों के लिए उड़ान भरने की अनुमति थी।

नागरिक विमानन मंत्रालय ने नागरिक विमानन महा निदेशालय को कल सूचित किया कि जेट एयरवेज को भारत, खाड़ी एवं पश्चिम एशिया मार्गो पर उड़ान भरने की अनुमति दे दी गई है। आज यहां जारी सरकारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जेट एयरवेज को कुवैत के लिए प्रति सप्ताह ३६८२ सीटें मंजूर की गई हैं। इनमें से १५८२ सीटें दिल्ली कुवैत १क्५क् सीटें तिरुवनंतपुरम कुवैत और १क्५क् सीटें कोच्चि, कुवैत मार्ग के लिए होंगी। ओमान के लिए ३१५क् सीटें स्वीकृत की गई हैं। उनमें से १क्५क् सीटें को¨च्च, मस्कट मार्ग १क्५क् तिरुवनंपुरम, मस्कट मार्ग और १क्५क् कालीकट मस्कट मार्ग के लिए होंगी।

कतर के लिए मंजूर की गई २१क्क् सीटों में से १क्५क् मुंबई दोहा और १क्५क् कालीकट दोहा मार्ग के लिए हैं। मुंबई, बहरीन और को¨च्च बहरीन मार्ग के लिए प्रत्येक १क्५क् सीटें मंजूर की गई हैं। जेट एयरवेज ने खाड़ी देशों के लिए उड़ान भरने के लिए इस साल १८ जुलाई को आवेदन किया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: