bhaskar Web English
HomeBusinessCorporate Corporate

बीस सालों में समाप्त हो जाएगी गरीबी

नई दिल्ली:chidambram वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने आज कहा कि अगर अर्थव्यवस्था की रफ्तार आठ से नौ फ्सीदी के बीच बनी रही तो अगले 20 वर्षो में भारत की गरीबी दूर हो जाएगी।

श्री चिदंबरम ने यहां मुख्य मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह दुख की बात है कि कुछ राज्यों या उनके कुछ इलाकों में एक समान विकास नहीं हुआ जिसकी वजह से देश की आर्थिक प्रगति की उतनी सराहना नहीं हो रही है। उन्होंने इस बात की पड़ताल करने पर जोर दिया कि क्यों एक राज्य दूसरे राज्य की अपेक्षा ज्यादा प्रगति कर रहा है और क्यों राज्य का एक हिस्सा दूसरे हिस्से से ज्यादा विकसित है।

वित्त मंत्री ने कहा कि यह समस्या विरासत की उपज हो सकती है और इस समस्या को तर्क या आर्थिक कानूनों की बदौलत दूर नहीं किया जा सकता है। उन्होने मुख्यमंत्रियों से कहा कि वह आर्थिक समस्याओं पर पूरा गौर करे क्योंकि यह मिथक है कि राज्यों के पास पैसा नहीं है।

श्री चिदंबरम ने कहा कि कर राजस्व, ऋण और अनुदान के जरिए अब राज्यों को ज्यादा पैसा मिल रहा है और अगले छह वर्षो में पिछले छह वर्षो के मुकाबले ज्यादा पैसा राज्यों को मिलेगा।

उन्होने कहा कि सरकार के पास कार्यक्रमों की कमी नहीं है और प्रत्येक व्यक्ति तक विकास का फायदा पहुंचाने वाली योजनाएं बनी है और 30 सितंबर को आम आदमी बीमा योजना की प्रस्तावित शुरूआत इस बात का सूचक है। श्री चिदंबरम ने कहा कि योगदान के मामले में कोई भी राज्य बड़ा या छोटा नहीं है, सभी बराबर के साझेदार है।

वित्त मंत्री ने कहा कि सबसे अहम बात यह है कि राज्यों को साझेदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाया जाए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: