bhaskar Web English
HomeNewsNational National

पाक ने कहा: कौन दाऊद, पहली बार सुना है नाम

नई दिल्ली. भारत लाख दावे करे कि 1993 के मुंबई ब्लास्ट का मास्टरमाइंड माफिया डॉन दाऊद इब्राहीम पाकिस्तान में छिपा हुआ है, वहां के अधिकारी तो यहां dawoodतक कहते देखे गए कि कौन दाऊद, हमने तो यह नाम ही पहली बार सुना है।

यहां सातवीं इंटरपोल इंटरनेशनल साइबर क्राइम कांफ्रेंस में भाग लेने आए पाकिस्तानी अधिकारी भारतीय मीडिया के दाऊद को लेकर ही सवालों की झड़ी के बीच बगले झांकते देखे गए। एक अधिकारी एक बार तो इतने ज्यादा परेशान हो गए कि बोल उठे, ‘हमें चैन से पाकिस्तान लौट जाने दीजिए।’

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो तक कह चुकी हैं कि अगर वे सत्ता में लौटीं और दाऊद पाकिस्तान में हुआ तो उसे भारत के हवाले कर देंगी।

एक वरिष्ठ अधिकारी राव अमीन एच खान ने जहां दाऊद का नाम पहली बार सुनने की बात कही तो एक और अधिकारी अम्मार एच जाफरी ने कहा, ‘ये लोग मेरे घर में नहीं छिपे हैं।’ भारत वक्त-वक्त पर यह मांग करता रहा है कि दाऊद सहित 20 से ज्यादा आतंकी पाकिस्तान में शरण लिए हुए हैं। भारत ने उनके प्रत्यर्पण की कई बार मांग की है।

सीबीआई दाऊद के पाकिस्तान में होने की बात पर अड़ा हुआ है। सीबीआई ने पाकिस्तान को लिखे पिछले खत में भी दाऊद के बारे में पूछताछ की थी। तब दाऊद के अंडरवल्र्ड के शूटआउट में घायल होने और कराची से कहीं और जाने की खबरें उड़ी थीं।

* सब जानते हैं कि दाऊद कहां छिपा है। सभी देशों को इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस का सम्मान करना चाहिए।
-विजय शंकर, डायरेक्टर, सीबीआई





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: