bhaskar Web English
HomeNewsNational National

दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से बेनेगल सम्मानित

नई दिल्ली. एक गरिमामय समारोह में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को ब्लैक के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार और भारतीय सिनेमा में बहुमूल्य योगदान के लिए प्रशंसित निर्देशक श्याम बेनेगल को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विज्ञान भवन में वर्ष 2005 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार वितरित करते हुए राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार पारजानिया के लिए सारिका को प्रदान किया जबकि सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार बंगाली फिल्म कालपुरुष को दिया गया। कालपुरुष 1970 के नक्सलवाद पर आधारित एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो अपने पिता की यादों के साथ उम्र भर जूझता रहता है।

वर्ष 2002 के गुजरात के सांप्रदायिक दंगों पर आधारित विवादास्पद फिल्म पारजानिया के लिए सारिका के अलावा निर्देशक राहुल ढोलकिया ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार भी जीता। निर्णायकों ने बुद्धदेब दासगुप्ता निर्देशित कालपुरुष को सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना। इस पुरस्कार के तहत निर्माता और निर्देशक को स्वर्ण कमल और प्रत्येक को 50 हजार रुपए की राशि दी जाती है।

अन्य महत्वपूर्ण पुरस्कार :
>> पहली सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए इंदिरा गांधी अवॉर्ड - परिणीता के लिए प्रदीप सरकार। >> सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक फिल्म - राकेश ओमप्रकाश मेहरा की रंग दे बसंती। >> राष्ट्रीय एकता के लिए नरगिसदत्त अवॉर्ड - जयराज निर्देशित मलयालम फिल्म दैवनामैथिल। >> सामाजिक दृष्टिकोण से सर्वश्रेष्ठ फिल्म - नागेश कुकनूर की इकबाल। >> सर्वश्रेष्ठ पाश्र्वगायक - रंग दे बसंती के रूबरू.. के लिए नरेश अय्यर। >> सर्वश्रेष्ठ पाश्र्वगायिका - पहेली के अपने आंसू पीने.. के लिए श्रेया घोषाल। >> सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म - संजय लीला भंसाली निर्देशित ब्लैक। >> सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म - विशाल भारद्वाज निर्देशित ब्ल्यू अंब्रेला। >> पर्यावरण चेतना पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म - कन्नड़ फिल्म थुट्टुरी। >> सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक - केएल सहगल पर आधारित शरद दत्त लिखित कुंदन।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: