bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया सुपरएट में

brekanb>केपटाउन:ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर ट्वंटी20 विश्वकप क्रिकेट के सुपर एट में जगह बना ली है। इंग्लैंड हार के बाद भी अगले दौर मंे पहुंच गया। 136 रनों के विजयी लक्ष्य का विश्व चैंपियन ने 14.5 ओवरों में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज मैथ्यु हैडन इस जीत के नायक रहे। उन्होंने नाबाद 67 रनों की पारी ख्ेाली।

इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान पॉल कालिंगवुड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की सधी गेंदबाजी के सामने अंग्रेज बल्लेबाज कभी भी विश्वसनीय नहीं नजर आए। उनके विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। प्रियोर(17), ल्युक रॉइट(3), पीटरसन(21) और मेडी(20) और कप्तान कोलिंगवुड(18) ने सस्ते में विकेट गंवाए। फ्लिंटॉफ ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर क्षति की भरपाई की कोशिश की,लेकिन उनके आउट होते ही पूरी टीम ढह गई। इंग्लैंड ने अपने अंतिम तीन ओवरों में सिर्फ 8 रन पर 5 विकेट गंवाए।

ब्रेकन ने 16 और जॉनसन ने 22 रन देकर तीन-तीन विकेट लिए। स्टुअर्ट क्लार्क को 2 विकेट मिले।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: