bhaskar Web English
HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

इरफान की दीवानी हूं : प्रियंका बस्सी

अमृतसर: priyanka छोटे पर्दे की अभिनेत्रियां चाहे अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान और अभिषेक बच्चन के साथ काम करना चाहती हों मगर सब टीवी के चर्चित सीरियल लेफ्ट-राइट- लेफ्ट की लीड स्टार नैना सिंह उर्फ प्रिंयका बस्सी फिल्म अभिनेता इरफान खान की दीवानी हैं।

लेफ्ट-राइट-लेफ्ट की स्टार कास्ट के साथ अमृतसर पहुंची प्रियंका ने कहा कि मदर इंडिया और देवदास उनकी मनपसंद फिल्में हैं और वह नर्गिस की तरह के किरदार को जीना चाहती हैं। प्रिंयका की ख्वाहिश आज के लीडिंग डायरेक्टर करण जौहर, संजय लीला बंसाली, राकेश ओम प्रकाश मेहरा और विशाल भारद्वाज के साथ काम करने की है।

उनका मानना है कि परफेक्ट डायरेक्टर किसी भी लड़की को स्टार बना सकता है। उनके दोस्तों के मुताबित उनकी सूरत कैटरीना कैफ और संगीता बिजलानी से मिलती है मगर उन्हें ऐसा नहीं लगता। प्रिंयका कहती है मेरी अपनी पहचान है।

दिल्ली की रहने वाली प्रियंका को अभी किसी फिल्म का आफर नहीं आया है। मगर वह फिल्मों में काम करनी की चाहवान हैं। जब उनसे पूछा गया कि बालीवुड बादशाह शाहरूख खान को छोड़ कर छोटे पर्दे से बड़े पर्दे की ओर रुख करना वाला कोई सफल नहीं रहा तो उनसे कहा कि मैं समझती हूं कि इसमें किस्मत भी बहुत मायने रखती हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: