News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati श्रीमाधोपुर:
खंडेला की ग्राम पंचायत मलिकपुर में उप सरपंच के द्वारा महिला सरपंच की मोहर पर हस्ताक्षर करने के मामले में प्रसंगज्ञान लेकर उप सरपचं को न्यायालय में तलब किया है।
प्रकरण के अनुसार मलिकपुर निवासी डूंगाराम ने उप सरपंच जगदीशप्रसाद शर्मा व सरपंच सावित्री देवी के खिलाफ परिवाद दायर करवाया था कि उप सरपंच शर्मा ने महिला सरपंच की मोहर पर हस्ताक्षर कर अनेक दस्तावेज जारी किए है। जिसकी थाना पुलिस के द्वारा जांच के बाद मामले को गलतफहमी व जल्दबाजी में हस्ताक्षर करना करार दिया गया।
लेकिन परिवाद पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा ने सरपंच की मोहर पर हस्ताक्षर करना जल्दबाजी नहीं मानते हुए इसे प्रथम दृष्टया अपराध माना और प्रसंगज्ञान लेते हुए उपसरंच को न्यायालय में तलब किया।