bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

सुरक्षा की गारंटी पर लौटे दलित परिवार

नई दिल्ली/सोनीपत. बहुचर्चित लारा हत्याकांड के बाद अपनी सुरक्षा से चिंतित होकर दिल्ली पहुंचे गोहाना के वाल्मीकि परिवार राज्य सरकार व सोनीपत जिला प्रशासन द्वारा अपनी सुरक्षा की गारंटी दिए जाने के बाद गुरुवार शाम वापस गोहाना लौटने को राजी हो गए।

इन परिवारों के साथ सोनीपत के जिला उपायुक्त डीपीएस नागल ने करीब चार घंटे तक मशक्कत की जिसके बाद ही वे सभी वापस लौटने को तैयार हुए। खुद उपायुक्त नागल ने शाम करीब छह बजे दिल्ली से दलित परिवारों को सात निजी बसों में बैठाकर गोहाना के लिए रवाना किया।

इससे पहले बुधवार देर रात दलितों के प्रतिनिधियों और खुद मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच नौ सूत्री मांगों को लेकर लंबी बातचीत हुई।

सूत्रों के मुताबिक, हुड्डा ने वाल्मीकि प्रतिनिधियों से पूछा कि उनकी कौन-सी मांगें शेष रह गई हैं तो उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोहाना में सीआरपीएफ पहले से मौजूद है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसकी एक कंपनी और भेजी जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में मुआवजा व नौकरी देना संभव नहीं है और बाल्मिकियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग का अध्ययन करा लिया जाएगा। सुरक्षा की गारंटी मिलने के बाद बाद ये दलित परिवार इस शर्त पर गोहाना जाने को तैयार हो गए कि उन्हें लेने खुद सोनीपत के उपायुक्त दिल्ली आएं।

सीबीआई जांच की अधिसूचना
गोहाना में हुए राकेश उर्फ लारा हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने के लिए प्रदेश सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर केन्द्र सरकार को भेज दिया है। अगले दो दिनों में सीबीआई टीम के गोहाना पहुंचने की संभावना है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: