bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

कप्तानी नहीं चाहते द्रविड़

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान राहुल द्रविड़ ने एक चौंकाने वाला कदम उठाते हुए बीसीसीआई से कहा है कि वे टीम की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं।

विभिन्न खबरों के मुताबिक द्रविड़ ने बीसीसीआई के अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात कर अपने कप्तानी छोड़ने के फैसले के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा है कि वे फिलहाल अपने खेल पर फोकस करना चाहते हैं। बीसीसीआई द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि द्रविड़ ने पवार से गुरुवार को दिल्ली में मुलाकात की और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में टीम की कमान न संभालने की इच्छा जताई।

द्रविड़ ने यह भी कहा है कि उनका यह फैसला किसी दुराभाव के चलते नहीं है बल्कि वे सिर्फ अपने खेल को सुधारना चाहते हैं। द्रविड़ ने पवार को यह भरोसा भी दिलाया कि वे आने वाले कप्तान के साथ पूर्णत: सहयोगात्मक रवैया अपनाएंगे और एक बल्लेबाज व सीनियर खिलाड़ी के बतौर टीम को अपना योगदान देंगे।

बोर्ड गौर करेगा आवेदन पर :
बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा है कि बोर्ड द्रविड़ की गुजारिश पर गौर करेगा और अगले कप्तान के बारे में भी विचार करेगा। शुक्ला ने कहा कि उन्होंने यह जाहिर की है और अध्यक्ष को लिखित पत्र दिया है। बोर्ड उनके इस आवेदन पर जरूर गौर करेगा। वे पिछले दो दिनों से गुजारिश कर रहे थे और उनका कहना था कि वे खिलाड़ी और कप्तान होने का भार नहीं संभाल पा रहे हैं। अब बोर्ड दूसरा विकल्प तलाशेगा।

शुक्ला ने कहा कि द्रविड़ ने इंग्लैंड के टूर के दौरान या उससे पहले अपनी इस इच्छा के बारे में कोई संकेत नहीं दिया था। शुक्ला ने कहा कि उन्हें लगता है कि इसके पीछे द्रविड़ के व्यक्तिगत कारण हो सकते हैं। बहरहाल, अगर द्रविड़ का इस्तीफा मंजूर किया जाता है तो 29 सितंबर से शुरू हो रही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए दो हफ्तों में ही बोर्ड को नए कप्तान के लिए एक चेहरा ढूंढने की मशक्कत करना होगी।

कप्तानी से प्रभावित हुई बल्लेबाजी:
टेस्ट मैचों में सचिन तेंडुलकर के साथ ऑल टाइम ग्रेट बल्लबाजों की सूची में शुमार राहुल द्रविड़ की बल्लेबाजी पर कप्तानी का प्रतिकूल असर पड़ा। एक समय 60 के करीब औसत रखने वाले इस खिलाड़ी का औसत कप्तान बनने के बाद गिरकर 56 के करीब आ गया। बतौर कप्तान राहुल द्रविड़ का टेस्ट औसत सिर्फ 44.51 रहा है।
एक नजर

द्रविड़ का टेस्ट कैरियर
मैचरनसर्वोच्चऔ.शतकअर्धशतक
112949227056.52448
एक खिलाड़ी के रूप में
मैचरनसर्वोच्चऔ.शतकअर्धशतक
877756 270 60.122038
कप्तान के रूप में
मैचरनसर्वोच्चऔ.शतकअर्धशतक
251736 146 44.510410





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: