bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

सिंचाई राज्यमंत्री को छह माह की कैद

राजसमंद: minister न्यायिक मजिस्ट्रेट राजसमंद (प्रथम वर्ग) के पीठासीन अधिकारी रणधीरसिंह मिर्धा ने खान सुरक्षा उपायों में लापरवाही बरतने के मामले में मंगलवार को कुंभलगढ़ विधायक एवं सिंचाई राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह राठौड़ को छह माह की सजा सुनाई। उन पर साढ़े पांच हजार का जुर्माना भी किया गया।

फैसले के बाद राठौड़ ओर से पेश जमानत प्रार्थना-पत्र को अदालत ने स्वीकार कर लिया और उन्हें पांच हजार रुपए की जमानत पर रिहा कर दिया। फैसले के खिलाफ राठौड़ ऊपरी अदालत में अपील करेंगे। कोर्ट ने उन्हें इसके लिए एक माह का समय दिया है। फैसले के समय मंत्री अदालत में उपस्थित थे।

क्या था मामला : 7 जनवरी 03 को मंत्री सुरेंद्र सिंह राठौड़ की आगरिया स्थित जोगी मगरा खान में खनन में दौरान एक श्रमिक की ब्लाक गिरने से मौत हो गई। केंद्रीय खान सुरक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आर. सुब्रrाण्यम ने खान का निरीक्षण किया और उसमें सुरक्षा उपाय नहीं होने सहित कई खामियां परई। सुब्रrाण्यम ने राठौड़ के खिलाफ रेगुलर फौजदारी का इस्तगासा दायर किया।

घटना से जुड़े तथ्य
घटना तिथि: 7 जनवरी 2003
घटना स्थल: जोगीमगरा, तहसील आमेट स्थित खदान
खदान मालिक: सुरेंद्रसिंह राठौड़
कैसे हुई थी घटना: खदान पर दो मार्बल ब्लॉक्स के बीच दबने से एक श्रमिक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। यह श्रमिक एक मार्बल ब्लॉक को मशीन से उठा रहा था, तभी वह स्लिप हो गया। यह श्रमिक दोनों ब्लॉक के बीच खड़ा था।
मृतक का नाम: छिपूली, आमेट निवासी भगवानलाल कुमावत पुत्र कजौड़जी कुमावत, उम्र 45 वर्ष।
जांच अधिकारी: आर. सुब्रमण्यम

जांच में सामने आई खामियां:
* माइंस पर नियमानुसार प्रबंधक, फोरमेन और मेट की नियुक्ति नहीं थी।
* सुरक्षा उपायों की पालना नहीं पाई गई।
(ब्लॉक के आसपास सुरक्षा, काम के वक्त तकनीकी ज्ञान की जानकारी नहीं होना, क्रेन पर लगने वाले रस्से का निर्धारित मापदंड नहीं होना आदि शामिल हैं)
* खदान में काम चालू करने की सूचना खान सुरक्षा विभाग और कलेक्टर को नहीं दी गई जो नियमानुसार देनी चाहिए।
* दुर्घटना की सूचना खान सुरक्षा विभाग को 24 घंटे के भीतर दी जानी चाहिए थी जो करीब ढाई माह बाद 22 मार्च 2003 को दी गई।

आरोप पत्र: माइंस एक्ट 1952 के तहत धारा 16 (1), 17 (1), 18 (4), 23 (1) मेटेलीफेरस माइंस रेगुलेशन 1961 के तहत 34, 37, 116 (1) में आरोप पत्र पेश किया गया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: