bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

जशपुरकांड पर फूटा गुस्सा

रायपुर.jashpur जशपुरकांड के विरोध में आज शाम करीब 200 छात्राएं अचानक जयस्तंभ चौक पहुंची और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चक्काजाम कर दिया। वहां करीब आधा घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा।

आश्रम की चार छात्राओं से बलात्कार के मामले में पुलिस ने कुछ को हिरासत में लिया है। जशपुर जिले में इसी तरह की कई और घटनाएं हो चुकी हैं। इससे आहत अनुसूचित जाति और जनजाति संगठनों ने राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाते हुए गृहमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

इन्हीं में एक संगठन के पदाधिकारियों के साथ शाम 6 बजे पेंशनबाड़ा और कालीबाड़ी हास्टल की छात्राएं जयस्तंभ चौक पहुंची। वहां उन्होंने मानवश्रृखंला बनाकर चारों ओर का मार्ग बंद कर दिया। इस दौरान नारेबाजी जारी रही। छात्राओं के प्रदर्शन को समर्थन देते हुए आदिवासी विकास परिषद के कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी चक्काजाम में शामिल हुए।

उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासी इलाकों में उनके भाई बहन असुरक्षित हैं। पुलिस उन्हे संरक्षण नहीं दे पा रही और राज्य शासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है।

आदिवासी इलाकों के मौजूदा हालात के लिए भाजपा सरकार को दोषी ठहराते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने की कोशिश भी की गई लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस की समझाइश पर करीब उन्होंने प्रदर्शन खत्म किया। जाम के दौरान चारों ओर वाहनों के पहिए जाम हो गए।

चूंकि प्रदर्शन अचानक हुआ, इसलिए पुलिस ने भी तैयारी नहीं की थी। जाम के बाद आनन-फानन में बड़े वाहनों को शास्त्रीचौक पर बेरीकेड्स लगाकर रोका गया। शारदाचौक से भी ट्रैफिक को डायवर्ट करना पड़ा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: