bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

दो रंगीन मिजाज जज सस्पेंड

चंडीगढ़. पंजाब और हरियाणा के दो जजों को रंगीन मिजाजी के मामलों में सस्पेंड कर दिया गया है। व्यापक जांच पड़ताल के बाद उन्हें सस्पेंड करने का फैसला किया गया। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने नारनौल के सीजेएम मेवा सिंह व तरनतारन के एडिशनल सेशन जज सुखदेव सिंह को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

हाईकोर्ट ने पंजाब -हरियाणा के सेशन जजों (विजिलेंस) को इन दोनों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट की फुल कोर्ट मीटिंग में यह फैसला लिया गया।

जज का नाम- सुखदेव सिंह
पोस्टिंग की जगह- एडिशनल सेशन जज तरनतारन (पंजाब)

कैसे हुआ खुलासा
सुखदेव सिंह पर आरोप है कि वह एक माह पहले नवांशहर के राहों गांव में एक फार्म हाउस पर एक लड़की के साथ रंगरलियां मना रहे थे। उस वक्त सुखदेव सिंह अमृतसर में एडिशनल सेशन जज थे। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जानकारी अमृतसर के सेशन जज को दी गई थी। इसके बाद सुखदेव सिंह का तबादला तरनतारन कर दिया गया। सेशन जज अमृतसर ने ही मामले को हाईकोर्ट भेजा था।

जज का नाम- मेवा सिंह
पोस्टिंग की जगह- चीफ जूडीशियल मजिस्ट्रेट नारनौल

कैसे हुआ खुलासा‍
मेवा सिंह पर नारनौल बार की एक महिला एडवोकेट से अनैतिक संबंध रखने का आरोप है। वकीलों का आरोप है कि जज ने इस महिला एडवोकेट को कई बार फायदा पहुंचाया। इस संबंध में कुछ फोन कॉल्स भी रिकॉर्ड की गई जिसमें आपत्तिजनक बातें सामने आईं। बाद में हाईकोर्ट को इससे अवगत कराया गया था।

इनके खिलाफ भी जांच
भिवानी के सेशन जज आर.के. बिश्नोई पर भी महिला जूडीशियल अफसरों से छेड़छाड़ के आरोप लगे थे। इसके बावजूद उन्हें सेशन जज लगा दिया गया। मामला उछलने पर इसकी जांच हाईकोर्ट की चार्जशीट कमेटी कर रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: