bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

मलेरिया से एक और मौत

बीकानेर: मौसम के बदलते मिजाज के साथ मलेरिया अब जानलेवा होता जा रहा है। पीबीएम अस्पताल में भर्ती एक और बालक की मलेरिया से मृत्यु हो गई। इसे मिलाकर पांच दिनों में मलेरिया तीन जनों को लील चुका है।

नोखा के कंवलीसर निवासी भंवरसिंह के पांच वर्षीय पुत्र अजित को नौ सितंबर को बच्च अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसके मलेरिया पीवी था। उपचार के दौरान बुधवार की रात उसकी मृत्यु हो गई। इसे मिलाकर मलेरिया से पिछले पांच दिनों में तीन तथा जनवरी से अब तक नौ जनों की मृत्यु हो चुकी हैं। पीबीएम अस्पताल में पिछले 24 घंटे में मलेरिया पीड़ित सात रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें दो पीएफ और पांच पीवी के हैं।

सवरेदय बस्ती निवासी मनोज (8), रीको औद्योगिक क्षेत्र निवासी नवाब (8), कोलायत निवासी स्वरूपसिंह (8) को बच्च अस्पताल तथा नई लाइन गंगाशहर निवासी नवरतन, श्रीबालाजी निवासी मीना पंचारिया, कोलायत निवासी पुष्पा कंवर, शिवबाड़ी निवासी पीपा देवी को मलेरिया वार्ड में भर्ती करवाया गया है। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 76 रोगियों की रक्त की जांच की गई। इनमें दो पीएफ और पांच पीवी के पाए गए। शेष के मलेरिया नहीं पाया गया। जनवरी से 12 सितंबर तक पीबीएम अस्पताल में मलेरिया पीड़ित 97 पीवी व 103 पीएफ के रोगी पहुंच चुके हैं।

डिप्थीरिया: मलेरिया के साथ-साथ पीबीएम अस्पताल में डिप्थीरिया के रोगी भी पहुंचने लगे हैं। नोखा निवासी हुकमसिंह के नौ वर्षीय पुत्र मोहन को डिप्थीरिया से पीड़ित होने पर बच्च अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: