News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. नगर निगम जल्द ही शहर के सेक्टर्स और कॉलोनियों के पार्को को डवलप करके उनमें बुजुर्र्गो के बैठने के लिए बेंच और बच्चों के खेलने के लिए उपकरण लगाएगा। इसके 40 लाख रुपए के एस्टीमेट 17 सितंबर को होने वाली सिटी ब्यूटीफिकेशन कमेटी की मीटिंग में रखे जाएंगे।
निगम सेक्टर्स के साथ-साथ अब रिहैब्लिटेशन कॉलोनियों में भी पार्क्स डवलप करने पर जोर दे रहा है, ताकि वहां के बुजुर्ग भी पार्क में सैर और बच्चे खेल सकें। इससे खाली पड़े स्थानों पर गंदगी फैलनी भी बंद हो जाएगी। कई पार्र्को में रेलिंग भी लगाई जाएगी। मीटिंग में इन सभी पर चर्चा होगी। निगम अधिकारियों के मुताबिक पार्क्स के एस्टीमेट पास होते ही इन्हें डवलप कर दिया जाएगा।
मीटिंग में रखे जाएंगे प्रस्ताव
>> कमेटी की मीटिंग में सेक्टर-35 सी एंड डी के टोपियरी पार्क में 3.40 लाख रुपए के एस्टीमेट से बेंच लगाने और हट बनाने
>> सेक्टर-35 ए और बी में खाली पड़े स्पेस को 4.96 लाख रुपए के एस्टीमेट से समतल कर रेलिंग लगवाने
>> इंदिरा कॉलोनी में मकान नंबर-2510, 232, 379 के आगे पार्क्स में 3.82 लाख रुपए के एस्टीमेट से रेलिंग, बच्चों के खेलने के उपकरण लगवाने
>> मलोया कॉलोनी के मकान नंबर-4325, 3704, 3740 और 5154 के आगे पार्क्स में 5.22 लाख रुपए के एस्टीमेट से रेलिंग, बेंच और बच्चों के खेलने के उपकरण लगवाने
>> से.-35 ए,बी की ग्रीन बेल्ट में 1.05 लाख से कंक्रीट के बेंच बनवाने
>> सेक्टर-24 सी एंड डी की ग्रीन बेल्ट को 8.91 लाख रुपए के एस्टीमेट से डवलप करवाने
>> मॉडर्न हाउसिंग कॉम्पलेक्स मनीमाजरा में मकान नंबर-5248-5270 के पास पार्क को 1.57 लाख रुपए के एस्टीमेट से डवलप करवाने
>> विकास नगर (मौलीजागरां) के तीन पार्क्स में 1.09 लाख के एस्टीमेट से रेलिंग, बेंच और बच्चों के खेलने के उपकरण लगवाने