अजमेर:
हिलाल कमेटी के गुरुवार को चांद दिखाई देने की औपचारिक घोषणा के साथ ही रमजान का पवित्र महीना शुरू हो गया। रात को पहली विशेष नमाज अदा की गई। शुक्रवार अलसुबह से ही पहला रोजा शुरू हो जाएगा।
शहर काजी तौसीफ अहमद सिद्दीकी की सदारत में हुई कमेटी की बैठक में सदस्यों ने चांद दिखाई देने का ऐलान कर दिया। चांद नजर आने पर मुस्लिमों में खुशी की लहर दौड़ गई और एक-दूसरे को रमजान की बधाई दी। अकीदतमंदों ने इशा की नमाज की तैयारियां शुरू कर दीं।
दरगाह परिसर स्थित शाहजहांनी मस्जिद, अकबरी मस्जिद, संदली मस्जिद समेत क्लॉक टावर, कचहरी मस्जिद, अल्तमिश मस्जिद, मस्जिद घोसियान, लोहाखान और खानपुरा में इशा की नमाज अदा करने के लिए खासी तादाद में लोग पहुंचे। हाफिजों की इमामत में इशा की नमाज के बाद ही रमजान महीने में अदा की जाने वाली विशेष तरावीह की नमाज अदा की गई। दरगाह के अहाता-ए-नूर में खासी तादाद में महिलाओं ने नमाज अदा की। खादिम मोहल्ला, अंदरकोट, घोसी मोहल्ला, खानपुरा और लोहाखान समेत विभिन्न मुस्लिम मोहल्लों में पहले रोजे की सेहरी की तैयारियां शुरू कर दी र्गई।
परंपरा के अनुसार रोजा रखने वाले अलसुबह 3 बजे बाद से ही सेहरी के लिए उठ जाएंगे। सेहरी का वक्त तड़के 4.52 बजे पर खत्म हो जाएगा।
सेहरी पार्टियां जगाएंगी रोजेदारों को
मुस्लिम मोहल्लों में सेहरी पार्टियां रोजेदारों को जगाने के लिए देर रात को गश्त करेंगी। नातिया कलाम पढ़ कर हर घर के बाहर जा कर दस्तक देंगी और रोजेदारों को बेदार क
होटलों पर पर्दे लगेंगे
रोजे शुरू होने के बाद शुक्रवार से मुस्लिम मोहल्लों में होटलों के बाहर दिन में पर्दा लगा दिया जाएगा। रोजेदारों के अहतराम को देखते हुए यह कवायद की जाएगी।
रोजे का वक्त
दिन - इफ्तार - सेहरी
शुक्रवार - 6.42 बजे शाम- शनिवार 5.53 मिनट