bhaskar Web English
HomeBusinessDalal Street Dalal Street

सेंसेक्स चढ़ने के बाद उतरकर बंद

मुंबई. शेयर बाजार का माहौल सप्ताह के आखिरी दिन की शुरुआत बेहद खुशगवार रही लेकिन दिन खत्म होते-होते जहां से चला था बाजार उससे कुछ कदम पीछे लौट गया।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स शुरुआती सत्रों में मिले उछाल को कायम नहीं रख सका और 210 अंकों की बढ़त लेने के बाद दिन भर के कारोबार के खत्म होने पर 10 अंक नीचे जाकर बंद हुआ। सेंसेक्स शुक्रवार को 15603.80 के आंकड़े पर बंद हो गया और इसी तरह निफ्टी भी 10.95 अंक गिरकर 4528.95 के आंकड़े पर बंद हुआ।

इससे पहले तकरीबन 12 बजे के आसपास सेंसेक्स में 210.01 अंकों का उछाल देखा गया और यह 15824.45 के आंकड़े पर था। इसी तरह राष्ट्रीय सूचकांक निफ्टी में भी 48.10 अंकों की बढ़त देखी गई और यह 4577.05 के आंकड़े पर था।

दिन भर के कारोबार के दौरान रिएलिटी, धातु और बैंक क्षेत्र के स्टॉक में तेजी देखी गई और इसी वजह से सेंसेक्स में भारी गिरावट नहीं देखी गई। रिएलिटी क्षेत्र का इंडेक्स करीब सवा सौ अंक ऊपर चढ़ा और धातु व बैंक क्षेत्र के इंडेक्स 50 से ज्यादा अंक की बढ़त ले सके। हालांकि पब्लिक सेक्टर के उपक्रमों का इंडेक्स 96.63 अंक गिर गया और ऑटो इंडेक्स भी 53.87 अंक लुढ़का।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: