bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanKota Kota

यात्रियों से भरा ट्रक पकड़ा

कोटा: truck रामदेवरा जाने वालों ने राजसमंद में हुए हादसे के बावजूद कोई सबक नहीं लिया। वे अभी भी वाहनों में भरकर जा रहे हैं। ऐसे ही एक ट्रक को पुलिस ने पकड़ा, जिसमें 39 जने सवार थे, जो रामदेवरा से लौट रहे थे।

गुरुवार को पुलिस प्रशासन हरकत में आया और जगह-जगह जांच अभियान शुरू कर दिया। इसी क्रम में यातायात डीएसपी कुबेरदान चारण भी सुबह से ही साजीदेहड़ा पुलिया पर वाहनों की चैकिंग कर रहे थे, तभी कंट्रोल रूम से मिली सूचना पर साजीदेहड़ा पुलिया पर नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद एक ट्रक सीएडी सर्किल की ओर से आता दिखाई दिया, जिसे रुकवाया तो उसमें लोग ठसाठस बैठे थे। उन्होंने ट्रक को जब्त कर लिया।

इस बीच, ट्रक चालक भागचंद ने पुलिस कार्रवाई को देख कुछ स्थानीय रिश्तेदारों को इसकी खबर कर दी। इस पर कुछ लोग ट्रैफिक पुलिस कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने ट्रक को छोड़ने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। बाद में पुलिस ने उन्हें समझा कर लोगों को शांत किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: