कोटा: शुक्रवार को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक पूरे शहर में जलवितरण बंद रहेगा।
जलदाय विभाग के एक्सईएन एम. के. गोयल ने बताया कि एडीबी परियोजना द्वारा महावीर नगर स्थित 132 केवी ग्रिड सब स्टेशन (जीएसएस) से डाली गई 33 केवी विद्युत लाइन को अकेलगढ़ हैंडवर्क्स के 33/11 केवी जीएसएस पर जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इस कारण इस क्षेत्र में 14 सितंबर को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इसका असर पेयजल व्यवस्था पर भी पड़ेगा और सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक पूरे कोटा शहर की जलापूर्ति बंद रहेगी।
जल संग्रह कर रखें उपभोक्ता
एक्सईएन गोयल ने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वह पेयजल आपूर्ति बंद रहने के दौरान होने वाली परेशानी से बचने के लिए जल संग्रह कर के रखें। विभाग प्रयास करेगा कि शाम पांच बजे पेयजल वितरण सामान्य कर दिया जाए। जहां पेयजल की सप्लाई ट्यूबवैलों से होती है वहां इस बंद का असर नहीं होगा।