Breaking News 
bhaskar Web English


HomeHealth Health

दिल का दुश्मन बना प्रदूषण

हार्ट डिजीज और सांस की समस्या से जूझ रहे रोगियों को विशेषज्ञों ने हिदायत दी है। उनका कहना है कि ऐसे क्षेत्रों में जहां भारी यातायात हो, डीजल का धुआं और धूल मिट्टी WALKINGका प्रभाव हो, उस क्षेत्र में व्यायाम करने से फायदे की जगह नुकसान की आशंका बढ़ जाती है। यूरोप के अनुसंधान कर्ताओं का कहना है कि ऐसे क्षेत्रों में व्यायाम करने वाले लोगों के लिए प्रदूषक तत्व खतरा पैदा करते हैं।

ये तत्व रोगी या स्वस्थ व्यक्ति के खून में जाकर रक्त प्रवाह को बाधित करते हैं, जिसके कारण उनके हृदय को ठीक से रक्त नहीं मिल पाता और इससे उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ होती है।

अमेरिकन हार्ट डिजीज एसोसिएशन के अनुसार प्रदूषण के कारण स्वस्थ लोगों में भी अस्थमा, ब्रांकाइटिस और पल्मोनरी डिजीज की शिकायत हो सकती है। पूर्व से ही बीमार रोगियों में यह खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है। डीजल के प्रदूषण को विशेषज्ञों ने सबसे ज्यादा खतरनाक बताया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: