Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

नीली यूनिफार्म पहनेंगे अब निगम अधिकारी

भोपाल. नगर निगम के प्रथम व द्वितीय श्रेणी अधिकारी कुछ ही दिनों बाद नीले रंग की यूनिफार्म में दिखेंगे। इसमें पैंट का रंग ‘नेवी ब्ल्यू’ और शर्ट का रंग ‘स्काई ब्ल्यू’ होगा। यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए निगम परिषद को भेज दिया गया है।

नगर निगम आयुक्त निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने पद संभालते ही निगम में ड्रेस कोड लागू करने की बात कही थी। एक अक्टूबर से इसे लागू कर दिया जाएगा। प्रस्ताव के अनुसार प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी के अधिकारी व तृतीय श्रेणी के कार्यपालक कर्मचारी स्वयं के व्यय पर ड्रेस की व्यवस्था करेंगे।

तृतीय श्रेणी के शेष कर्मचारी व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को ड्रेस पर सिलाई सहित होने वाले खर्च में से 50 प्रतिशत राशि निगम प्रशासन द्वारा दी जाएगी। इस बारे में श्री श्रीवास्तव का कहना है कि यूनिफार्म तय होने से यह आसानी से पता लग जाएगा कि कौन निगम का कर्मचारी है और कौन नहीं।

निगम के फायर, अतिक्रमण व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की यूनिफार्म फिलहाल वही रहेगी, जो पहले से तय है। उसे भी बाद में बदला जाएगा। वर्तमान में करीब 12 सौ अधिकारियों व कर्मचारियों को नीले रंग की ड्रेस पहननी होगी। इससे अनुशासन का माहौल भी बनेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: