Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

स्कूल परिसर में छात्रा से छेड़छाड़, गार्ड बंदी

रायपुर. शिशु निकेतन हायर सेकंड्री स्कूल की छात्रा के परिजन जैसे ही गार्ड द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत लेकर पहुंचे, तो हंगामा मच गया। शिकायत पर स्कूल प्रबंधन ने कार्रवाई नहीं की, तो परिजनों ने मीडिया को बुलवा लिया। इससे बिफरे स्कूल प्रबंधन ने मीडिया को गेट पर रोक दिया और र्दुव्‍यवहार किया। इससे मामला बिगड़ गया। मीडियाकर्मियों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया और पुलिस की मौजूदगी में स्कूल में दाखिल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इससे नाराज स्कूल प्रबंधन के कुछ लोगों ने मीडियाकर्मियों पर हमला कर दिया। मीडियाकर्मियों ने बचाव की कोशिश की तो विवाद बढ़ गया। पुलिस ने मीडियाकर्मियों की रिपोर्ट पर प्रबंधन के कुछ लोगों के खिलाफ गालीगलौज का मामला दर्ज किया। बाद में स्कूल की प्राचार्य की रिपोर्ट पर 6 मीडियाकर्मियों तथा दो अन्य लोगों के खिलाफ बलवा और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया।

पुलिस ने छात्रा के परिजनों की शिकायत पर आरोपी गार्ड के खिलाफ छेड़छाड़ और अशलील हरकतें किए जाने के तहत जुर्म दर्ज किया है। गार्ड गिरफ्तार कर लिया गया। मीडियाकर्मियों ने स्कूल के सचिव एके पाल और शिक्षक कृष्णा पटनायक एवं साथियों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और कैमरे तोड़ने की शिकायत की है। इस शिकायत पर जुर्म दर्ज किया गया।

इसके बाद स्कूल की प्राचार्य उमा चटर्जी ने मीडियाकर्मियों के खिलाफ शिकायत की। इस शिकायत पर मीडियाकर्मियों के खिलाफ बलवे का जुर्म कायम कर लिया गया। इस कार्रवाई के विरोध में मीडियाकर्मियों ने रात में आईजी वायकेएस ठाकुर के देवेंद्रनगर स्थित निवास पर धरना दे दिया। वे मीडिया के खिलाफ झूठी रिपोर्ट वापस लेने तथा स्कूल परिसर में कुछ पत्रकारों से र्दुव्‍यवहार करनेवाले पुलिस अफसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

छेड़छाड़ का दूसरा मामला
परिजनों ने आरोप लगाया कि छेड़छाड़ की शिकार छात्रा की बड़ी बहन से भी कुछ महीने पहले इसी तरह छेड़खानी की गई थी। बदनामी के भय से परिजनों ने इस मामले की रिपोर्ट नहीं लिखाई। इधर, स्कूल के अन्य छात्रों ने भी बताया है कि कैंपस में कुछ कर्मचारियों के साथ बाहरी तत्व ऐसी ही हरकतें करने लगे हैं। ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन मामले बाहर नहीं आए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: