Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

नेहरू मिशन की दूसरी किस्त अटकी

अजमेर. जवाहरलाल नेहरू शहरी नवीनीकरण मिशन के तहत अजमेर व पुष्कर को बीसलपुर बांध से जलापूर्ति के लिए मंजूर 188 करोड़ रुपये की योजना की दूसरी किस्त नहीं मिलने से काम अटक गया है।

योजना मंजूर होने के बाद पहली किस्त के 27 करोड़ रुपए मिले थे। इस राशि को पाइप बिछा रही फर्म को एडवांस भुगतान तथा पंप हाउस आदि के निर्माण पर खर्च कर दिया गया। तीन महीने से महकमा केंद्र सरकार से परियोजना की दूसरी किस्त के पचास करोड़ रुपये देने की मांग कर रहा है लेकिन सरकार ने राशि आवंटित नहीं की है।

हालत यह है कि विभाग को परियोजना के लिए राज्य सरकार से भी बजट नहीं मिल रहा है। नतीजतन परियोजना के कार्य संचालन के लिए महकमे के पास बजट नहीं बचा है और परियोजना से जुड़े काम ठप हो गए हैं।

* मिशन की दूसरी किश्त नहीं मिली है, सरकार को पत्र लिखा है। बजट की कमी से काम तो प्रभावित हो रहा है।
बी. पी. गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: