Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

दस हजार शिक्षकों की लिस्ट सौंपी

अजमेर. राजस्थान लोकसेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा-2006 में चयनित 10 हजार बीएड शिक्षकों की पहली सूची शुक्रवार को शिक्षा विभाग को सौंप दी। इनके फार्म 24 सितंबर को सौंप दिए जाएंगे।

सूची में शामिल 73 अभ्यर्थियों को अपात्र घोषित किया गया है। उधर शिक्षा विभाग ने 27 सितंबर से काउंसलिंग शुरू करने के लिए कॉल लेटर जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। काउंसलिंग टीटी कॉलेज,अजमेर में ही होगी। जानकारी के मुताबिक आयोग के उप सचिव कन्यो विधानी ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के उप निदेशक और काउंसलिंग के अतिरिक्त नोडल अधिकारी सुभाष मिश्र को सूची सौंपी है। सीडी और हार्ड कॉपी में सौंपी गई सूची में मेरिट संख्या 1 से 10 हजार तक के अभ्यर्थी शामिल हैं।

मेरिट में शामिल 73 अभ्यर्थियों को विभिन्न कारणों से अपात्र घोषित किया है। इनको अलग से भी सूचित किया जा रहा है। आयोग ने 286 अभ्यर्थियों को प्रोविजनल पात्र माना है और 18 सितंबर तक वांछित दस्तावेज मांगे हैं। इनमें से कई अभ्यर्थियों ने दस्तावेज दे दिए हैं।

आयोग तत्काल पात्रता संबंधी कार्रवाई पूरी कर रहा है। उच्च प्राथमिक शिक्षा के कुल 18 हजार 760 पद हैं। आयोग शेष 8 हजार 760 चयनित अभ्यर्थियों की सूची जल्दी ही शिक्षा विभाग को सौंप देगा। दूसरी सूची में करीब आठ सौ अभ्यर्थी अपात्र हैं, लेकिन आयोग ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

शिक्षा अधिकारियों से बातचीत
आयोग और शिक्षा विभाग के अफसरों के बीच शुक्रवार को काउंसलिंग से संबंधित कठिनाइयों पर लंबी बातचीत हुई। काउंसलिंग समन्वयक टीटी कॉलेज की प्राचार्य संतोष शर्मा और अतिरिक्त नोडल अधिकारी उप निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) सुभाष मिश्र ने आयोग केउप सचिव से बीएसटीसी की काउंसलिंग के दौरान आई कई कठिनाईयों की चर्चा की और उनके समाधान भी तलाशे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: