Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

बठिंडा की सैंट्रल जेल में कैदी ने दम तोड़ा

बठिंडा नशीले पदार्थे की तस्करी के आरोप में यहां की केंद्रीय जेल में बंद कैदी की वीरवार देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जेल अधिकारी इसे कुदरती मौत बता रहे हैं, जबकि कैदी के परिजनों मारपीट का आरोप लगाया है। बठिंडा के उपायुक्त राहुल तिवारी ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

मंजीत सिंह निवासी गांव सैदेवाला को मानसा पुलिस ने वर्ष 2000 में भुक्की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। 2005 में एडीशनल सैशन जज मानसा की कोर्ट ने मंजीत को भुक्की तस्करी के आरोप में 20 वर्ष की कैद और 2 लाख जुर्माने की सजा सुनाई थी।

केन्द्रीय जेल बठिंडा के सहायक डिप्टी सुपरिटैंडैंट कुलवंत सिंह के अनुसार मंजीत पिछले काफी समय से बीमार चल रहा था और रात अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। इलाज के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा लाया गया था जहां देर रात उसकी मौत हो गई।

मंजीत के भाई हरभजन सिहं, गुरचरण सिंह व गांव सैदेवाला के सरपंच प्रीतम सिंह ने कहा कि उसकी मौत जेल अधिकारियों द्वारा की गई मारपीट से हुई है। उसके परिजनों ने बताया कि मंजीत के शरीर पर कई जगह मारपीट के नीले निशान थे। मंजीत के भाई हरभजन सिंह ने बताया कि 10 सिंतबर को जब उन्होंने जेल में बातचीत की थी तो उसने बताया कि पैरोल पर छुट्टी के लिए जेल अधिकारी उससे पैसों की मांग कर रहे हैं और जेल में उसके साथ मारपीट भी की जाती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: