Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

ओएनजीसी ने गैस उत्पादन का ठेका दिया

जोधपुर. ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पाेरेशन (ओएनजीसी) ने कई दशक बाद भी खास उपलब्धि नहीं मिलने पर अब जैसलमेर में गैस उत्पादन करने का ठेका अहमदाबाद की कंपनी डीप इंडस्ट्रीज को दे दिया है। यह कंपनी घोटारू, बिनाकिया और खेतासर में नई तकनीक व उपकरणों से अधिक गैस उत्पादन करने के प्रयास करेगी।

ओएनजीसी बरसों से जैसलमेर में मिले गैस भंडार का दोहन तो कर रही है, मगर उत्पादन कुछ खास नहीं बढ़ सका। ओएनजीसी जैसलमेर बेसिन से रोजाना करीब 50 हजार क्यूबिक मीटर गैस का उत्पादन कर रही है। जबकि ऑयल इंडिया लिमिटेड 7 लाख क्यूबिक मीटर गैस का उत्पादन कर रही है। इसी महीने कंपनी 2 लाख क्यूबिक मीटर उत्पादन बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इस पर ओएनजीसी ने भी अपने घोटारू, बिनाकिया और खेतासर में गैस दोहन के लिए डीप इंडस्ट्रीज से अनुबंध किया है।

ज्ञात रहे ओएनजीसी ने इस इलाके में 75 कुएं खोदे हैं। जिनमें से 26 कुंओं से गैस उत्पादन हो रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: